डीयू के दीक्षा समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- डाक्टर होकर भी कोई अफजल गुरु बन सकता है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 फरवरी 2022 । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 98वें दीक्षा समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे नहीं बड़े मन वाला बनना चाहिए। क्योंकि छोटे मन वाला अमेरिका में 9/11 को टावर गिराता है। बड़े मन वाले हमारे ऋषि मुनि थे। आपको यह ध्यान रखना होगा कि खूब पढ़-लिखकर, अमेरिका में पायलट की ट्रेनिंग करने वाला वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराने वाला खालिद शेख या मोहम्मद अट्टा बन सकता है। डाक्टर होकर भी कोई अफजल गुरु बन सकता है और चार्टेड अकाउंटेंट होकर भी कोई याकूब मेनन बन सकता है। अरबपति होकर भी ओसामा बिन लादेन हो सकता है। इसलिए संस्कार बहुत महत्वपूर्ण हो जाते हैं। जो लोग केवल यह कहते हैं कि गरीबी, अशिक्षा, आतंकवाद का कारण है उन्हें यह उदाहरण गलत ठहराते हैं।

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत के ज्ञान, समानता, समरसता का स्मरण करते हुए षड्यंत्र पूर्वक जो बिष दिमाग मे भरा गया है। उसे बाहर निकालने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि सबसे अधिक खतरा प्रोगेसिव लोगों से हैं। जिन्हें मैं सो काल्ड प्रोगेसिव कहता हूं।

हमारा सपना है कि भारत फिर से जगतगुरु बने। भारत को शक्तिमान, धनवान, ज्ञानवान बनाना चाहते है।  देशवासियों को संस्कारवान बनाना चाहते हैं। हमारी शक्ति दुनिया के किसी देश को डराने के लिए नहीं होगी। भारत ही ऐसा देश है जिसने आजतक किसी अन्य देश पर आक्रमण नहीं किया। किसी अन्य देश की एक इंच तक जमीन नहीं कब्जा की।

Leave a Reply

Next Post

गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल कर लें ये 5 चीजें, हमेशा बने रहेंगे फिट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव 26 फरवरी 2022। धीरे-धीरे सर्दी अब विदाई की बेला में चल पड़ी है. दिन के वक्त अब सूरज की गर्मी सताने लगी है. कुछ दिनों में यही गर्मी लोगों का पसीना निकालने लगेगी और कई बीमारियों का सबब भी बनेगी. ऐसे में अब जरूरत है […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग