महाराष्ट्र में धीमी पड़ी बूस्टर डोज की रफ्तार, एक महीने में 4 हजार डॉक्टर कोरोना संक्रमित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 जनवरी 2022। महाराष्ट्र में कोविड की रफ़्तार तेज है और रोजाना मामले 46,000 के पार हैं. इसी बीच बूस्टर डोज दिए जाने की रफ़्तार धीमी पड़ी है. क्योंकि बड़ी संख्या में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर संक्रमित हुए हैं और नियमतः संक्रमण के तीन महीने बाद ही टीका लग सकता है. साथ ही कईयों में ऐसी दुविधा भी कायम है कि बूस्टर डोज कारगर है या नहीं. इसी क्रम में डॉ मार्या और डॉ फिरदौस जैसे कई हेल्थकेयर वर्कर्स तीसरी लहर में संक्रमित होने के कारण प्रिकॉशन डोज से वंचित हैं, क्यूँकि नियमतः संक्रमण के तीन महीने बाद ही टीका लग सकता है। डॉ मार्या, बीकेसी कोविड जंबो सेंटर का कहना है कि मैंने दूसरा डोज मार्च में लिया था. दोनों लहर में सेफ थी. लेकिन दुर्भाग्यवश तीसरी लहर में मुझे कोविड हो गया. जिसकी वजह से मैंने बूस्टर डोज नहीं ले पा रही. लेकिन समय पूरा होते ही ले लूंगी. वहीं डॉ फिरदौस शेख ने बताया कि मुझे तीनों वेव में कोविड हुआ है. अभी जब बूस्टर डोज लेने वाली थी, तब इस तीसरी लहर में भी मुझे कोविड हो गया.

बता दें कि 10 जनवरी से शुरू हुए प्रिकॉशन डोज दिए जाने की मुहिम के दौरान महाराष्ट्र में 4 लाख से अधिक योग्य स्वास्थ्य कर्मियों में से, सिर्फ 43 फीसदी यानी 1,75,497 ने ही तीसरा टीका लिया है. फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए संख्या मामूली रूप से बेहतर है, जहां लगभग 3 लाख पात्र में से सिर्फ 48 फीसदी यानी 145562 ने प्रिकॉशन डोज लिया है. फ्रंटलाइन वर्कर्स की तुलना में अधिक, 188758 को-मोर्बिड वरिष्ठ नागरिकों ने प्रिकॉशन डोज़ ले लिया है. दस दिनों में राज्य में कुल 5,09,817 बूस्टर डोज दिए गए हैं.

बीकेसी कोविड जंबो सेंटर के डीन डॉ राजेश डेरे का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स काफी संख्या में इस लहर में संक्रमित हुए हैं, इसलिए वो बूस्टर डोज नहीं ले पा रहे हैं. साथ ही कईयों में ये सवाल या दुविधा भी कायम है कि बूस्टर डोज फ़ायदेमंद है कि नहीं. इसलिए भी रफ़्तार धीमी है। उधर, महाराष्ट्र आईएमए के प्रवक्ता डॉ अविनाश भोंडवे का कहना है कि सरकार ने जो वैक्सिनेशन के लिए डॉक्टरों की सूची बनायी थी, उसमें बड़ी संख्या में डॉक्टरों का नाम ग़ायब था. इसलिए उन्हें खुद रेजिस्टर करना पड़ा कोविन पर. इसलिए एक तरह से कई डॉक्टर मार्च के बाद अपना डोज़ ले पाए थे, जिसकी वजह से अभी वो बूस्टर डोज नहीं ले पा रहे हैं. वहीं दिसंबर के आख़िरी हफ़्ते से अभी तक यानी करीब एक महीने में अब तक महाराष्ट्र में 4000 से ज़्यादा डॉक्टर संक्रमित हुए हैं.

Leave a Reply

Next Post

टाटा के हाथ जाने से पहले एरियर दे दो, एयर इंडिया के पायलटों ने की मैनेजमेंट से अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। एयर इंडिया का टाटा संस को हैंडओवर गणतंत्र दिवस के बाद किसी भी दिन किया जा सकता है। पिछले साल अक्टूबर में बोली लगाने के बाद टाटा संस एक बार फिर एयर इंडिया का संचालन करेगा। इसी बीच एयरलाइन के […]

You May Like

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार