प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की बधाई, कहा- पावन पर्व सभी के लिए शुभकारी सिद्ध हो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नवरात्रि की पावन शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी। उन्होंने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो।

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही मां शैलपुत्री को समर्पित एक गीत का वीडियो भी साझा किया। इस बार नवरात्र तीन से लेकर 11 अक्तूबर तक है। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिन अलग-अलग पूजा होती है। नवरात्रि पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। इसके बाद दशहरे का त्योहार आता है।

Leave a Reply

Next Post

'आज अच्छा काम करके भी वोट नहीं मिल सकता'; राजनीति में हो रहे बदलावों पर किरेन रिजिजू चिंतित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2024। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को राजनीति में होते बदलाव पर अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संसद में पहले मुद्दों को लेकर चर्चा होती थी, लेकिन आज शोर गूंजता है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल