फेक वैक्सीनेशन कैंप में ‘वैक्सीन’ लेने वालीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 26 जून 2021। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में फर्जी टीकाकरण कैंप के दौरान नकली वैक्सीन लेने वालीं टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती बीमार हो गई हैं। फर्जी वैक्सीनेशन का शिकार हुईं टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई, जिसके बाद उनके घर पर डॉक्टर को बुलाया गया। बता दें कि शहर के कस्बा इलाके में एक फर्जी वैक्सीनेशन कैंप के दौरान अभिनेत्री और सांसद मिमी चक्रवर्ती को नकली वैक्सीन लगा दी गई थी। हालांकि, इस मामलें में अब एसआईटी का गठन हो गया है।

दरअसल, मिमी चक्रवर्ती शनिवार को कथित टीकाकरण स्थल पर वैक्सीन लेने के चार दिन बाद बीमार पड़ गईं। उनके एक डॉक्टर को आज सुबह उनके आवास पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि मिमी को पेट में तेज दर्द की शिकायत है और अत्यधिक पसीना आ रहा है। हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी गई, मगर मिमी ने कथित तौर पर मना कर दिया। उन्होंने घर पर ही रहकर उपचाल करने का विकल्प चुना। 

बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में चल रहे एक फर्जी वैक्सीनेशन ड्राइव का भंडाफोड़ किया और दावा किया कि वह खुद भी इस फर्जी वैक्सीनेशन ड्राइव का शिकार हो गईं और उन्हें नकली वैक्सीन लगा दी गई। टीएमसी सासंद ने कहा कि ‘मुझसे एक युवक ने संपर्क किया था और उसने कहा था कि वो एक आईएएस अफसर है। उसने मुझसे कहा था कि वो ट्रांसजेंडर्स और दिव्यांग लोगों के लिए खास वैक्सीन नेशन ड्राइव चला रहा है। उसने मुझे इस ड्राइव में उपस्थित होने का आग्रह कहा था।

अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी सूचना देने वालीं मिमी चक्रवर्ती ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप में उपयोग की जा रही वैक्सीन की शीशियों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है और अगले 4-5 दिनों में परिणाम आने की उम्मीद है। TMC सांसद के मुताबिक ‘मैंने लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करने के इरादे से उस कैंप में जाकर कोविशील्ड का वैक्सीन लिया। लेकिन मुझे कभी भी CoWIN की तरफ से कोई संबंधित मैसेज नहीं आया। मैंने कोलकाता पुलिस से शिकायत की और फिर बाद में आरोपी पकड़ा गया। यह युवक एक कार का इस्तेमाल करता था जिसपर उसने फर्जी स्टिकर भी लगा रखा था।’

ममता बनर्जी की जगह जादवपुर से 2019 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं मिमी चक्रवर्ती को इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। फर्जी वैक्सीनेशन ड्राइव का पर्दाफाश होने के बाद कस्बा थाना की पुलिस ने 28 साल के देवांजन देव को गिरफ्तार कर लिया। देवांजन देव के पिता का नाम मोनोतांजन देव है। वह कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर, मदुरदाहा का रहने वाला है।

यह भी बताया जा रहा है कि देवांजन देव खुद को कोलकाता नगर निगम का ज्वाइंट कमिश्नर बताता था। पुलिसिया छानबीन में पता चला कि यह शख्स फर्जी सील-मोहर और कागजात के आधार पर लोगों को धोखा दे रहा था। पुलिस ने इसके पास से कुछ कागजात बरामद किये हैं जिनमें – फर्जी पहचान पत्र, विजटिंग कार्ड और स्वास्थ्य भवन से कोरोना वैक्सीन की मांग करने वाले कुछ दस्तावेज शामिल हैं। फिलहाल अब पुलिस इस पूरे रैकेट का पता लगाने के लिए गहनता से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की हार पर टिम पेन ने मांगी माफी

शेयर करे शनिवार 26 जून 2021। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत को मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने माफी मांगी है। दरअसल, टिम पेन ने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले भविष्यवाणी की थी कि विराट कोहली की टीम न्यूजीलैंड को […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार