डब्ल्यू 20 लीग में ठाणे स्काईराइजर्स का दमदार आगाज़

शेयर करे

मुंबई की महिला क्रिकेट में नया अध्याय, ठाणे स्काईराइजर्स ने शानदार अंदाज़ में किया आगाज़

महिला क्रिकेट को मिलेगा नया सितारा, डब्ल्यू 20 लीग में चमकने को तैयार ठाणे स्काईराइजर्स

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 मई 2026। मुंबई में महिला क्रिकेट का रोमांच अब एक नए मुकाम पर पहुंचने जा रहा है। वुमन टी-20 मुंबई लीग (डब्ल्यू 20) के बहुप्रतीक्षित सीजन से पहले ठाणे स्काईराइजर्स ने अपनी आधिकारिक जर्सी लॉन्च कर शानदार अंदाज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस भव्य समारोह में महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। जर्सी लॉन्च के साथ ही टीम ने यह संकेत दे दिया कि वह सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। आइकॉन खिलाड़ी साइमा ठाकोर की अगुवाई में तैयार की गई ठाणे स्काईराइजर्स की टीम युवा जोश, प्रतिभा और जीत के जज्बे का शानदार संगम है। टीम के मालिक विहंग प्रताप सरनाईक, अनाहिता विहंग सरनाईक, शिल्पा मोहित सिंघल, मोहित सिंघल और प्रतीक शेलके ने इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 1 जून से शुरू होकर 13 जून तक चलने वाली इस लीग में ठाणे स्काईराइजर्स उन टीमों में शामिल है जिन पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजर रहने वाली है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की इस महत्वाकांक्षी पहल ने महिला क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया है। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक के नेतृत्व में शुरू की गई यह फ्रेंचाइजी आधारित लीग न केवल मुंबई की महिला क्रिकेट को नई पहचान देगी, बल्कि आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिभाओं को भी जन्म देने का माध्यम बनेगी। ऐसे में ठाणे स्काईराइजर्स की यह नई जर्सी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि सपनों, संघर्ष और सफलता की नई उड़ान का प्रतीक बनकर सामने आई है।

Leave a Reply

Next Post

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भारत के नए सीडीएस के रूप में पदभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2026। जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्हें पाकिस्तान और चीन के मामलों का बड़ा विशेषज्ञ माना जाता है। उनका मुख्य उद्देश्य महत्वाकांक्षी ‘मिलिट्री थिएटरेशन’ […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस