‘हम टैरिफ कम करने जा रहे हैं, किसी समय कम कर देंगे’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 11 नवंबर 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतरिक्त टैरिफ के चलते भारत और अमेरिका के रिश्तों में बीते दिनों से तनाव देखने को मिला है। ऐसे में अब ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि फिलहाल भारत पर अमेरिकी टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, क्योंकि भारत पहले रूस से तेल ले रहा था। उन्होंने कहा कि अब भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है और मैंने भी रूस का तेल व्यापार बहुत हद तक बंद करवा दिया है, इसलिए भारत पर लगे टैरिफ को जल्द ही कम कर दिया जाएगाा। इस बात की पुष्टि करते हुए ट्रंप ने साफ-साफ कहा कि हां, हम भारत पर लगे टैरिफ को कम करने जा रहे हैं, जो कि हम किसी भी समय, किसी भी दिन कर देंगे। 

नया व्यापार समझौता तैयार हो रहा- ट्रंप
दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका और भारत के बीच नया व्यापार समझौता तैयार हो रहा है, जो पहले के समझौतों से बहुत अलग और न्यायपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि अभी भारत मुझे पसंद नहीं करता, लेकिन जल्द ही वे हमें फिर से पसंद करेंगे। हमें एक न्यायपूर्ण और सभी के लिए फायदेमंद व्यापार समझौता मिल रहा है। पहले हमारे सौदे काफी असमान थे, लेकिन अब हम एक संतुलित डील के काफी करीब हैं।

ट्रंप ने भारत की तारीफ की
इससे पहले भारत में अमेरिका के नए राजदूत और दक्षिण-एशिया विशेष दूत नियुक्त हुए सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में ट्रंप ने भारत की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, सबसे बड़ा देश है और यहां 1.5 अरब से ज्यादा लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंध शानदार हैं और सर्जियो गोर ने इसे और मजबूत किया है।

इस दौरान ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि गोर का काम अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि गोर निवेश बढ़ाने, अमेरिकी ऊर्जा निर्यात को बढ़ाने और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने में मदद करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सीएनजी सिलेंडर में धमाके की बात गलत, सरकार ने कहा- ये दावा फर्जी; जनता से की अलर्ट रहने की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। सोमवार की शाम दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि दिल्ली में हुआ विस्फोट सीएनजी सिलेंडर में हुआ धमाका था और इस […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग