अंडमान-लक्षद्वीप का बुनियादी ढांचा विकास हमारी प्राथमिकता, शाह बोले- संबंधित मंत्रालय सहयोग करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जनवरी 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बुनियादी ढांचे का विकास और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाना नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है। द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र सरकार इन द्वीपों की संस्कृति और विरासत को संरक्षित कर रही है और विकास कार्यों में तेजी ला रही है। बैठक में गृह मंत्री ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप में चल रही विकास पहलों की प्रगति की समीक्षा की। शाह ने कहा, ये द्वीप भले ही दिल्ली से दूर हैं, लेकिन ये हमारे दिल के करीब हैं, वहां बुनियादी ढांचे का विकास और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। शाह ने दोनों द्वीप समूहों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों से पर्यटन, व्यापार और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित पहलों पर सहयोग करने का आह्वान किया। शाह ने लंबित मुद्दों को हल करने और चल रही परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए स्पष्ट निर्देश भी जारी किए। 

सभी घरों में लागू की जाए ‘पीएम सूर्य घर’ योजना
गृह मंत्री ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह व लक्षद्वीप में सौर एवं पवन ऊर्जा पहल को आगे बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इन क्षेत्रों में सौर पैनलों और पवन चक्कियों के माध्यम से 100 फीसदी अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जोर दिया। शाह ने केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) को दोनों द्वीप समूहों के सभी घरों में सौर पैनल लगाकर ‘पीएम सूर्य घर’ योजना को लागू करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Next Post

कांगपोकपी में SP ऑफिस पर पत्थर और पेट्रोल बम से किया गया हमला; बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 04 जनवरी 2025। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यहां के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार को दंगा भड़क गया। हिंसक भीड़ ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पथराव और पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इससे एसपी मनोज प्रभाकर घायल हो गए […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां