स्वास्थ्य विभाग को मिली 20 नई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

indiareporterlive
शेयर करे

आपात स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अब 300 नई शासकीय एम्बुलेंस सड़कों पर, इनमें 29 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 नवंबर 2020। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने निवास कार्यालय से 20 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ये एम्बुलेंस विभिन्न जिलों में भेजे जाएंगे। इन्हें मिलाकर अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा 300 नई एम्बुलेंस के जरिए आपात चिकित्सा सुविधाओं तक जरूरतमंदों को पहुंचाया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग के 108-संजीवनी एक्सप्रेस सेवा के संचालन के लिए राज्य शासन और जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस के बीच प्रदेश भर में 300 एम्बुलेंस के संचालन के लिए एमओयू किया गया था। आज 20 नई एम्बुलेंस की शुरूआत के बाद अब सभी 300 एम्बुलेंस आपात स्थिति में मरीजों एवं घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए विभाग को मिल गई हैं। इनमें 29 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम (ALSS) की सुविधा वाले एम्बुलेंस भी शामिल हैं। एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस आपातकालीन दवाईयों के साथ ही वेंटिलेटर, डि-फ्रेबिकेटर और इनफ्यूजन पंप की सुविधा से लैस हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुशांत सिंह राजपूत के बाद बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की रस्सी से लगाया फंदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके साथ ‘काई पो छे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ आसिफ बसरा ने खुदकुशी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 53 साल के बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास आत्महत्या […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां