सैफ अली खान पर  हुआ हमला, घर में चोरी करने घुसे चोर ने एक्टर पर घोंपा चाकू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 16 जनवरी 2025। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के साथ बड़ा हादसा हो गया। सैफ और करीना कपूर के घर पर आज सुबह करीब 4 बजे चोरी की घटना हुई। इस दौरान एक चोर ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना के बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर के आसपास के इलाके से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह  घटना वीरवार सुबह हुई जब एक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ अपने घर में सो रहे थे। चोर उनके घर में घुसकर नौकरानी से बहस करने लगा, इसी बीच एक्टर जब ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की  तो चोर ने उन पर ही चाकू से हमला कर दिया। सौभाग्य से, चोट गंभीर नहीं है, क्योंकि चाकू का घाव उनकी पीठ पर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ पत्नी करीना कपूर खान और उनके बच्चे तैमूर और जेह सुरक्षित हैं। परिवार ने अभी तक घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मुंबई पुलिस ने खबर की पुष्टि की है। मुंबई के ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सैफ को  इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया और संदिग्धों की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सैफ शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। अभिनेता ने 1993 में परंपरा से अभिनय की शुरुआत की। उन्हें ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कच्चे धागे, हम साथ-साथ हैं, दिल चाहता है, कल हो ना हो, हम तुम, परिणीता, सलाम नमस्ते, ता रा रम पम, “लव आज कल”, रेस, “कॉकटेल”, “तानाजी” जैसी फिल्मों में देखा गया। उन्हें आखिरी बार ऑनस्क्रीन “देवरा: पार्ट 1” में जान्हवी कपूर और एनटीआर जूनियर के साथ देखा गया था।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के 'भारतीय राज्य से लड़ने' वाले बयान पर कांग्रेस व भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु...जानें किसके निकले तीखे बोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 16 जनवरी 2025। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने भारतीय राज्य से लड़ने की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं