रोहित शर्मा के साथ कप्तानी विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रहेंगे उपलब्ध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2021। वनडे सीरीज से कप्तानी छिनने के बाद टेस्ट कप्तान विराट कोहली पहली बार मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बीसीसीआई के फैसले से कोई परेशान नहीं है। उन्होंने कहा, ”सिलेक्शन कमेटी की बैठक से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया था। यहां चीफ सिलेक्टर ने टेस्ट टीम की चर्चा की और फिर मीटिंग खत्म करने से पहले मुझे बताया गया कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूंगा। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।”

रोहित को टेस्ट सीरीज में मिस करेगी टीम: विराट

विराट ने साथी खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ जारी कथित तौर पर अनबन को लेकर कहा, ”मेरे और रोहित के बीच में कुछ भी नहीं है। मैं दो साल से यही सब बोल कर थक चुका हूं। मैं जो भी चाहूंगा या करूंगा, वो टीम को नीचे करने के लिए नहीं होगा। मेरे और रोहित के बीच में कोई भी प्रॉब्लम नहीं है।” विराट ने यहां रोहित के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि टीम उन्हें टेस्ट सीरीज में बहुत मिस करेगी। विराट कोहली ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने को लेकर जारी कन्फ्यूजन को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। कोहली ने कहा है कि वह शुरू से ही वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध थे और उनके न खेलने की खबरें सरासर गलत थीं। कोहली ने कहा कि उन्होंने किसी तरह का आराम न तो मांगा था और न ही इसके बारे में बीसीसीआई से कोई बात की। कोहली ने कहा कि उनको लेकर पहले भी कई खबरें छपीं, लेकिन वो भी गलत साबित हुई थीं।

‘हमेशा अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार रहा हूं’

कोहली ने भारत के लिमिटेड ओवरों के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल पर कहा, ”मैं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा ईमानदार रहा हूं।” बता दें कि 8 दिसंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के ऐलान के साथ ही विराट से कप्तानी छीनकर रोहित शर्मा को नया कप्तान बनाए जाने का भी ऐलान हुआ था। इसके बाद से ही बीसीसीआई के इस फैसले पर विवाद चल रहा था।

Leave a Reply

Next Post

काबुल में कब्जे के लिए तालिबान को बुलाया गया था, पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने बताई वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काबुल 15 दिसंबर 2021। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने काबुल पर नियंत्रण को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने से ठीक पहले तालिबान को काबुल बुलाया गया था। उन्होंने कहा है कि काबुल की […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान