मुख्यमंत्री से बस्तर के नगरनार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज और ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

indiareporterlive
शेयर करे

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (छडक्ब्) और नगरनार स्टील प्लांट के डी-मर्जर और विनिवेश रोकने सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अध्ययन कराने और प्रधानमंत्री सहित केन्द्रीय इस्पात और खनन मंत्री तक बस्तर के लोगों की भावनाओं को पहुंचाने का दिया आश्वासन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर के नगरनार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों और ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) और नगरनार स्टील प्लांट के डी-मर्जर और विनिवेश को रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी भी उपस्थित थे।

इस प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से कहा कि केन्द्र सरकार के नगरनार स्टील प्लांट के डी मर्जर और विनिवेश के निर्णय से बस्तर अंचल के लोगों में असंतोष है। उन्होंने बस्तर और नगरनार क्षेत्र के लोगों की इन भावनाओं को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय इस्पात और केन्द्रीय खनन मंत्री तक इस क्षेत्र के लोगों की बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस विषय में विशेषज्ञों से अध्ययन कराकर उनकी राय भी ली जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

रेल मंत्री के नाम सहायक मंडल अभियंता को ज्ञापन सौंपकर रेल कर्मचारियों ने की बोनस एंव गेटकीपरों की सुरक्षा की मांग !

शेयर करे साजिद खान मनेन्द्रगढ़ 20 अक्टूबर 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। अपने बोनस की मांग को लेकर शहर में बाइक रैली निकालकर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे मजदूर कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  ट्रेकमेन्टेनर ऐसोसिएशन के द्वारा सहायक मंडल अभियंता मनेन्द्रगढ़ के माध्यम से आज केन्द्रीय रेल मंत्री के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल