वनडे सीरीज के दौरान इस मामले में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं कोहली, 19 साल पुराने रिकॉर्ड पर नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर सकते हैं। 36 वर्षीय इस बल्लेबाज के पास सबसे तेजी से वनडे में 14000 रन बनाने का मौका रहेगा। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 2006 में 350वीं वनडे पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की थी। उस वक्त सचिन ने पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, लेकिन टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था। 

कोहली का वनडे करियर
कोहली के फिलहाल 283 वनडे पारियों में 58.18 के औसत और 93.54 के स्ट्राइक रेट से 13906 रन हैं, जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं। यानी कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से 94 रन दूर हैं। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने तीन मैचों में 19.33 के औसत से 58 रन बनाए थे। उस सीरीज में कोहली के बल्ले से 24, 14 और 20 रन की पारियां निकली थी। वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के बाद से कोहली ने तीन वनडे मुकाबले खेले हैं। 

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कोहली
कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया था, लेकिन अन्य मैचों में संघर्ष करते दिखे थे। वह 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरे थे, लेकिन वहां भी उनका बल्ला नहीं चला था और वह हिमांशु सांगवान की गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गए थे। 

भारत और इंग्लैंड के बीच छह फरवरी से तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें कटक और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे और तीसरे मुकाबले के लिए उतरेंगी। 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था।

Leave a Reply

Next Post

"आओ एक साथ मिलकर कैंसर को हराएं...." इन सितारों ने आयुष्मान भारत के लिए सरकार का किया शुक्रिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। बॉलीवुड सितारों ने मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस पर एकजुट होकर समय पर उपचार और शुरुआती पहचान के महत्व पर जोर दिया, जो कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण हैं। बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ताहिरा कश्यप, सोनाली बेंद्रे और […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए