श्रीलंका के खिलाफ ड्रीम डेब्यू के बाद भावुक हुए शिवम मावी, कहा- छह साल से इस पल का इंतजार था

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जनवरी 2023। भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई में खेले गए पहले टी20 में तेज गेंदबाज शिवम मावी ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। इस ड्रीम डेब्यू के बाद वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से वह इस पल का इंतजार कर रहे थे। मावी के अलावा उमरान मलिक और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने 162 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 160 रन ही बना सकी।  मैच के बाद मावी ने कहा- लैंडिंग जोन थोड़ा फिसलन भरा था। अंडर-19 विश्व कप खेलने के बाद छह साल तक इस समय का इंतजार कर रहा था। उन छह सालों में मैंने कड़ी मेहनत की है। चोटिल भी हुआ। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि मेरा सपना-सपना ही रहेगा, लेकिन मैं उस पर कायम रहा। आईपीएल खेलने के बाद घबराहट थोड़ी कम हुई है। मावी ने कहा कि मैच के दौरान नब्ज कंट्रोल में थे और घबरा नहीं रहा था, क्योंकि अगर आप आईपीएल खेल चुके हैं तो आपको पता होता है कि आपका रोल क्या है और क्या करना है। पहला विकेट मेरा पसंदीदा था। 24 साल के मावी ने सबसे पहली बार 2018 अंडर-19 विश्व कप में ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस तेज गेंदबाज ने कमलेश नागरकोटी के साथ उस टूर्नामेंट में घातक जोड़ी बनाई थी और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था।

अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद उसी साल शिवम मावी को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। हालांकि, आगे की राह आसान नहीं थी क्योंकि चोट ने उनके करियर को काफी प्रभावित किया। वह एक लंबे रिहैब से गुजरे और धीरे-धीरे वापसी की। आईपीएल 2023 की नीलामी में मावी को हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस ने छह करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल 2023 ऑक्शन के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर भी बने थे। अब मंगलवार को मावी ने भारत के लिए ड्रीम डेब्यू किया। बरिंदर सरन (4/10 vs जिम्बाब्वे, हरारे 2016) और प्रज्ञान ओझा (4/21 vs बांग्लादेश, नॉटिंघम 2009) के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय डेब्यूटांट द्वारा यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। मावी के अलावा दीपक हुड्डा, ईशान किशन और अक्षर पटेल की पारियों की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हरा दिया और तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।  

भारत की ओर हुड्डा ने 23 गेंदों में 41 रन और अक्षर ने 20 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 68 रन की नाबाद साझेदारी की। इसके अलावा ईशान किशन ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बना सका। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने कप्तान दासुन शनाका के 27 गेंदों पर 45 रन, वानिंदु हसरंगा के 10 गेंदों में 21 रन और चमिक करुणारत्ने के 16 गेंदों में 23 रन की बदौलत 20 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 गुरुवार को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन पर हुए हमलों के वीडियो को डॉक्यूमेंट्री के तौर पर दिखाएगा रूस, पुतिन ने दिया आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 04 जनवरी 2023। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को 10 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों में आम नागरिकों के साथ क्रूरता दिखाई। इनमें बूचा से लेकर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार