बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर के घर में रुपयों की खदान, छापेमारी में मिला इतना ज्यादा कैश कि देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 27 अगस्त 2022। बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। निगरानी टीम ने कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान घर से करीब 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिलने की संभावना है। नोटों की गिनती जारी है। 

निगरानी टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शनिवार को उसके किशनगंज और पटना के दानापुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। संजय राय किशनगंज प्रभाग में तैनात है। घर से इतनी ज्यादा मात्रा में नोट देखकर एकबार तो निगरानी टीम के अधिकारी भी चौंक गए।

बरामद की गई राशि करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि नोटों की पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे में पता चल पाएगा। किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद हैं। 

छापेमारी की यह कार्रवाई डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में की गई। कार्यपालक इंजीनियर संजय राय के कैशियर खुर्रम सुल्तान, निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव के यहां भी कैश मिला है, जिसकी गिनती जारी है। डीएसपी ने बताया कि भारी मात्रा में कैश मिला है, मशीन से गिनती जारी है। अब तक 2 करोड़ से अधिक की गिनती हो चुकी है। किशनगंज शहर के रुईधासा और लाइन स्थित किराए के मकान पर एक साथ टीम ने छापेमारी की। इंजीनियर के खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान नहीं सुधर रहा, सेना ने फिर नाकाम की घुसपैठ की कोशिश; सियालकोट का निवासी गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 27 अगस्त 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने सियालकोट के निवासी मोहम्मद शाबाद (45) को सीमा पार से अरनिया सेक्टर में घुसने की कोशिश […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर