नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा विसर्जन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए दण्डाधिकारियों की ड्यूटी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 21 अक्टूबर 2020। नवरात्रि, दशहरा एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलाराम भारद्वाज तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी बिलासपुर की नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर के साथ थाना क्षेत्र सिटी कोतवाली, रावण दहन स्थल लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान एवं विसर्जन स्थल पचरीघाट जूना बिलासपुर में ड्यूटी लगाई गई है।

इसी तरह एन.पी.गबेल अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी बिलासपुर की थाना क्षेत्र सिविल लाईन एवं रावण दहन स्थल पुलिस ग्राउण्ड, राजकुमार साहू नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी बिलासपुर की थाना क्षेत्र तोरवा एवं तारबाहर तथा रावण दहन स्थल रेल्वे फुटबाल ग्राउण्ड में, सुश्री तुलसी मंजरी नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी बिलासपुर की थाना क्षेत्र सरकंडा रावण दहन स्थल नूतन चौक सरकंडा एवं विसर्जन स्थल सरकंडा पुल के पास तथा छठघाट एवं श्रीमती प्रकृति धु्रव नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी बिलासपुर की थाना क्षेत्र कोनी में ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर द्वारा सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को भी अपने क्षेत्र अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने स्तर पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देष दिये गये हैं।

Leave a Reply

Next Post

सड़को के निर्माण में लाएं तेजी: मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 अक्टूबर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास अभिकरण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य के विभिन्न स्थानों में स्वीकृत सड़को के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। आर.पी. मण्डल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं