“वो हमारे देश के इतिहास के बारे में नहीं जानते” : एस जयशंकर ने CAA के आलोचकों को दिया करारा जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2024। अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों में नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) को लेकर जारी आलोचना के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि इसे विभाजन के संदर्भ में देखना महत्वपूर्ण है और उन्होंने रेखांकित किया कि ऐसे “कई उदाहरण” हैं जब कई देशों ने नागरिकता देने की प्रक्रिया को त्वरित किया. अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि वह भारत में सीएए की अधिसूचना को लेकर चिंतित है और इसके कार्यान्वयन पर करीब से नजर रख रहा है. जयशंकर ने सीएए को लेकर कहा, “देखिए, मैं उनके लोकतंत्र की खामियों या अन्य चीजों या उनके सिद्धांतों पर सवाल नहीं उठा रहा. मैं हमारे इतिहास के बारे में उनकी समझ पर सवाल उठा रहा हूं. जब आप दुनिया के कई देशों की टिप्पणियां सुनते हैं, तो ऐसा लगता है कि मानों भारत का विभाजन कभी हुआ ही नहीं और इसके परिणामस्वरूप ऐसी कोई समस्या थी ही नहीं, जिसका समाधान सीएए को करना चाहिए।

बता दें कि इस दौरान एस जयशंकर ने भारत और कनाडा के संबंधो को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024’ के दौरान अमेरिकी जमीन पर एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर रहे एक भारतीय नागरिक को लेकर भी टिप्पणी की।

भारत और कनाडा के रिश्तों पर की बात

एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा, “आप भारत और कनाडा का निर्बाध रूप से जिक्र करते रहे हैं. मैं कई कारणों से यहां एक रेखा खींचूंगा. सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि अमेरिकी राजनीति ने हिंसक चरमपंथी विचारों और गतिविधियों को उस तरह की जगह नहीं दी है जो कनाडा ने दी है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इन्हें एक साथ रखना अमेरिका के साथ उचित है. मैं दोनों के बीच अंतर करूंगा.” कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े आरोपों को लेकर पिछले साल भारत और कनाडा के बीच संबंधों में कड़वाहट पैदा हो गई. भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है।

एस जयशंकर ने सिद्धांतों पर भी की बात

उन्होंने कहा, “इसलिए, यदि आप किसी समस्या की बात करते हैं और उससे जुड़े सभी ऐतिहासिक संदर्भ हटा देते हैं… तो मेरे भी सिद्धांत हैं और उनमें से एक सिद्धांत उन लोगों के प्रति दायित्व है जो विभाजन के दौरान निराश हुए और मुझे लगता है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने कल इस पर बहुत स्पष्ट रूप से बात की.” जयशंकर ने कहा, “यदि आप मुझसे पूछें कि क्या अन्य देश, अन्य लोकतंत्र जातीयता, आस्था, सामाजिक विशेषताओं के आधार पर नागरिकता के मामलों में तेजी से आगे बढ़ते हैं, तो मैं आपको इसके कई उदाहरण दे सकता हूं.” मंत्री ने कहा, “दुनिया ऐसे उदाहरणों से भरी पड़ी है और मेरे लिए संदर्भ बहुत महत्वपूर्ण है।

भारतीय नागरिक के बारे में भी की बात

अमेरिकी धरती पर एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या की साजिश रचने के आरोप का सामना कर रहे भारतीय नागरिक के मामले पर उन्होंने बताया कि भारत इससे कैसे निपट रहा है. जयशंकर ने कहा, “हां, अमेरिका ने हमारे साथ कुछ जानकारी साझा की है. इसमें से कुछ जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है और कुछ नहीं है. हमारी रुचि भी इस पर गौर करने में है, क्योंकि हमें इसमें एक बहुत मजबूत संगठित अपराध का पहलू नजर आता है जो हमारी अपनी सुरक्षा पर भी असर डालता है.” जयशंकर ने कहा, “इसलिए, जब हमें इस जानकारी से अवगत कराया गया, तो हमने इस पर गौर करने के लिए सक्षम लोगों की एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित करने का फैसला किया।

कूटनीति और सोशल मीडिया पर एस जयशंकर ने कही ये बात

कूटनीति और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “देखिए, मुझे विदेश नीति को दुरुस्त करने के लिए भुगतान किया जाता है, न कि सोशल मीडिया को दुरुस्त करने के लिए.” जयशंकर ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो सोशल मीडिया को कोई भी दुरुस्त नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Next Post

'दोनों पिच पर घूमे..', फाइनल की पिच पर कैफ ने किया बड़ा खुलासा, रोहित-द्रविड़ पर फोड़ा हार का ठीकरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2024। वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम को फाइनल में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब पूर्व गेंदबाज मोहम्मद कैफ ने फाइनल की पिच को लेकर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं