सचिन पायलट बोले-इसबार नहीं बदलेगी राजस्थान में कांग्रेस सरकार, तोड़ देंगे पुरानी प्रथा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 20 अप्रैल 2022। राजस्थान के पूर्व उपमख्यमंत्री सचिन पायलट ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। राजस्थान का इतिहास रहा है कि बीते 30 साल में कोई भी सरकार दोबारा नहीं आई लेकिन इस बार हम पुरानी प्रथा को तोड़ देंगे।पायलट बयाना विधायक अमर सिंह जाटव की पुत्र की शादी में शामिल होने भरतपुर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में हमें निराशा मिली है लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी है। मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों को हम जनता के बीच रखेंगे।

सचिन पायलट ने कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि शिविर में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर मंथन होगा। शिविर में स्वागत योग्य फैसले इससे बाहर निकलकर आएंगे। हम राजस्थान में सरकार रिपीट करेंगे। पांच-पांच साल की सरकार की नैरेटिव को तोड़ेंगे।

भाजपा पर साधा निशाना

वहीं उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस देश के संविधान ने सभी को अधिकार दिया है, चाहे वह किसी भी धर्म और जाति बिरादरी का हो, वह अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ कर सकता है। उसमें कोई गतिरोध पैदा नहीं करना चाहिए। अगर कहीं हिंसा होती है तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हिंसा को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब: प्रदेश भर में एक लाख 40 हजार लावारिस पशु, देखरेख के लिए केंद्र से मांगे 500 करोड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 20 अप्रैल 2022। पंजाब की सड़कों पर 1.40 लाख लावारिस पशु घूम रहे हैं। पंजाब सरकार के पास इनकी देखरेख के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से इन पशुओं की देखरेख के लिए 500 करोड़ रुपये की मांग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं