वनोत्पादों से स्थानीय लोगों को रोजगार की विशेष पहल

indiareporterlive
शेयर करे

प्राकृतिक शुद्धता और नैसर्गिक गुणों से भरपूर उत्पाद लोगों के स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद 

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अरण्य भवन में वनोत्पाद आउटलेट का किया शुभारंभ

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 फरवरी 2021। वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा अटल नगर नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में वन प्रबंधक समितियों द्वारा वनोत्पाद और प्रसंस्कृत उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए ऑउटलेट का शुभारंभ किया गया है। वन मंत्री ने कहा है कि इस आउटलेट में रखे गए सभी उत्पाद प्राकृतिक शुद्धता के साथ नैसर्गिक गुणों से भरपूर है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में वन की हरियाली और वनोत्पाद से स्थनीय लोगों के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त आय का जरिया मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदारी और प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है।  

श्री अकबर ने कहा कि इस तरह के आउटलेट थीम विकसित करने से न केवल वनोपज से निर्मित उत्पादों का प्रचार-प्रसार होगा, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वनों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ वन प्रबंधन समितियों द्वारा वनोपज से निर्मित उत्पादों से भी स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को वन प्रबंधन समितियों से जोड़ा जा रहा है जिससे वनों की सुरक्षा के साथ-साथ जल संवर्धन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे स्थानीय लोग नदी-नाले के किनारे सब्जी-भाजी एवं अन्य खेती कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकेंगे। 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हरियाली से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ वन प्रबंधन समितियों द्वारा वनोपज से नवनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए पारिस्थितिकीय सेवा परियोजना के तहत वनोत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए ऑउटलेट विकसित किया जा रहा है। इस ऑउटलेट में वन प्रबंधन समितियों से निर्मित समाग्रियों का विपणन छत्तीसगढ़ हर्बल के बैनर तले किया जा रहा है। लगभग 120 प्रकार के वन उत्पाद, प्रसंस्कृत उत्पाद उपलब्ध है। इनमें प्रमुख रूप से मरवाही की सीताफल आईस्क्रीम, कटघोरा का जैविक चावल, कवर्धा का ऑर्गेनिक गुड, बलरामपुर का मुनगा पावडर, कोटबाहल की रबड़ी सहित विभिन्न प्रकार के दुग्ध उत्पाद, धमतरी का मुसली लड्डू, बज्रदंती हर्बल दंत चूर्ण, बस्तर का काजू ईमली, बस्तर लड्डू, बलौदाबाजार का लेमन ग्रास आयल और बालोद का एलोविरा साबून सहित दानकुण्डी मरवाही के लाख की चुड़ी व अबरबत्ती तथा गोबर धूप कण्डा सहित अनेक प्रकार के उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध है। आउटलेट के शुभारंभ अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सौरी, प्रबंध संचालक (तेन्दूपत्ता) संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) पी. व्ही. नरसिंग राव, प्रबंध संचालक (वन विकास निगम) पी. सी. पाण्डे, संयुक्त वन प्रबंधन शाखा के के. मुरगन सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचरस स्पोर्ट्स में उत्साहपूर्वक शामिल हुए कलेक्टर रजत बंसल

शेयर करेपर्यटकों के मन में बसे बस्तर की सुंदर छवि – कलेक्टर श्री बंसल इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 06 फरवरी 2021। बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री रजत  बंसल ने तामड़ा घुमर में रैपलिंग रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचरस स्पोर्ट्स में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्राकृतिक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं