आईआईटी जी एवं नीट के परीक्षार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क वाहन की व्यवस्था

indiareporterlive
शेयर करे

मोबाईल नम्बर 9340267340 पर कर सकते हैं संपर्क

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अम्बिकापुर 30 अगस्त 2020। लॉक डाउन की परिस्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा आईआईटी जी एवं नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को आवागमन की सुविधा हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर संजीव कुमार झा केके द्वारा सरगुजा जिले के परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था हेतु एसडीएम अम्बिकापुर अजय त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के परीक्षार्थी जो निःशुल्क वाहन व्यवस्था का लाभ उठाना चाहते है वे अजय त्रिपाठी से संपर्क कर सकते है। इसके साथ ही कंट्रोल नम्बर 9340267340 पर भी संपर्क कर पंजीयन करा सकते है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने एसडीएम एवं परिवहन अधिकारी को आवश्यक समन्वय स्थापित कर वाहन व्यवस्था, वाहनों के रवानगी स्थल एवं समय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। महिला परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी साथ जा सकते है। पंजीयन के लिए संबंधित परीक्षा का प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना होगा।

उल्लेखनीय है कि इंजीनियरिंग की “जी मेंस “परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक तथा मेडिकल की “नीट“ परीक्षा 13 सितंबर को राज्य के 5 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। इसमे राज्य के करीब 13 हजार 500 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

परिवार संग गणपति उत्सव मनाते हुए नजर आईं कपूर खानदान, देखे ये तस्वीरें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पूरे देश में इन दिनों गणपति बप्पा की आराधना हो रही है। भले ही बड़े-बड़े पंडाल नजर न आ रहे हों लेकिन लोगों के दिलों में बप्पा की भक्ति आज भी उतनी ही ज्यादा है. हर साल बॉलीवुड में भी गणपति उत्सव की धूम नजर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण