समूह की महिलाओं के लिए सेन्ट्रींग सामान बना आय का जरिया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

महासमुन्द 07 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’अंतर्गत विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम पंचायत किसड़ी के जय माॅ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा सेन्ट्रींग सामान से आजीविका संबंधित गतिविधि का कार्य कर रही है। 

जय माॅ दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह द्वारा इण्डियन ओवरसीज बैंक से एक लाख का बैंक लिंकेज के माध्यम से सेन्ट्रींग का सामान खरीदकर स्थानीय स्तर पर आवास निर्माण कार्य में लगाकर अच्छी आय प्राप्त कर रही हैं। साथ ही आस-पास के गांवों में भी सेन्ट्रींग सामान को किराया देकर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं, जिसके कारण उनके आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इस कार्य से वे बहुत खुश है। 

आज समूह की महिलाओं के पास आमदनी के कई जरिये हैं। जिससे वे नियमित रूप से ऋण की राशि भुगतान कर रही है। कभी चन्द रुपए के लिए कड़ी धूप या बरसते पानी में रोजी रोटी कमाकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली यह महिलायें आज सच्ची लगन और ईमानदारी से हजार रुपए हर दिन कमा कर क्षेत्र के लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है। आत्म विश्वास से लबरेज ये महिला समूह आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से सशक्त हो गई है । 

सेन्ट्रींग सामान से उन्हें स्थानीय स्तर पर घर से ही काम मिल जाने के कारण समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो रही हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को समय-समय पर आजीविका संबंधित कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा दी जाती है ।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री 8 फरवरी को बिलासपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर 07 फरवरी 2021। गृह एवं लोक निर्माण मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 8 फरवरी सोमवार को सवेरे 9 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे और 10 बजे बलौदाबाजार जिले के सिमगा में निजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करने के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग