‘भारत में स्वतंत्र संस्थानों को ‘चुनावी तानाशाही’ के तहत दूषित किया जा रहा है’, जयपुर में बोले शशि थरूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 फरवरी 2024। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी पर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि भारतीय राजनीतिक परिदृश्य व्यक्ति केंद्रित हो गया है और पिछले दस वर्षों से देश ने केवल ‘मैं ‘ और ‘सिर्फ मैं’ ही सुना है। दरअसल, राजस्थान के गुलाबी शहर जयपुर में साहित्य उत्सव का आयोजन हो रहा है, जहां थरूर भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने देश में केंद्रीय एजेंसियों और स्वतंत्र संस्थानों की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की और इसे ‘चुनावी तानाशाही’ बताया।

भारत में लोकतंत्र नहीं चुनावी तानाशाह 
थरूर ने आगे स्वीडन का जिक्र किया और कहा कि इस देश की वी-डेम ( वेरायटीज ऑफ डेमोक्रेसी) संस्थान का कहना है कि भारत में लोकतंत्र नहीं, बल्कि ‘चुनावी तानाशाही’ चलती है, जिसका मतलब है कि हम अपने नेताओं का चुनाव करते हैं लेकिन फिर वे ‘तानाशाह’ की तरह व्यवहार करते हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ‘संस्थाएं वे हैं जो हमारे लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाती हैं, फिर चाहे वह संसद हो, चाहे वह स्वतंत्र चुनाव आयोग हो, चाहे वह सूचना आयोग हो या भारतीय रिजर्व बैंक। इन सभी संस्थानों ने अपनी स्वतंत्रता को विकृत ही पाया है। थरूर ने कहा कि बेशक ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई को अपना काम करने दें, लेकिन ये समझ आता आखिर उनके निशाने पर सभी लोग विपक्ष के कैसे आते हैं? ये कैसे संभव है कि विपक्ष के अलावा भी कहीं कोई और अपराधी नहीं है? अभी तक इन सवालों का किसी के पास संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

अपने प्रतिद्वंदियों पर हमलावर है भाजपा…
सांसद थरूर बोले ‘अब हम देख रहे हैं कि सरकार उन संस्थानों का भी बेशर्मी से दुरुपयोग कर रही है, जिन्हें स्वतंत्र माना जाता था, जैसे ईडी, सीबीआई और कानून प्रवर्तन निकाय, जो गलत काम करने वालों का पीछा करने के लिए बने थे। उन्होंने झारखंड के सीएम सोरेन की गिरफ्तारी पर दावा किया कि ऐसी संस्थानों के जरिए अब केवल उन लोगों पर चुनिंदा रूप से हमला किया जा रहा है, जिन्हें भाजपा अपना राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानती है।’

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे पीएम ; भाजपा ने अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 फरवरी 2024। भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा ने अपने सभी सांसदों से आज सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार