ईशान किशन को अस्पताल से मिली छुट्टी, अभी भी डॉक्टरों की देख-रेख में रहेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 फरवरी 2022। दूसरे टी-20 मैच में चोटिल होने वाले ईशान किशन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन उन्हें अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। तीसरे टी-20 मैच में किशन के सिर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा की बाउंसर लगी थी। इसके बाद किशन मैदान में बैठ गए थे। इस समय थोड़ी देर के लिए खेल रुका था। हालांकि, किशन ने बल्लेबाजी जारी रखी थी और कुछ गेंद खेलने के बाद ही आउट हो गए थे। इसके बाद किशन को अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशन को कांगड़ा में फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है, उनकी हालत चिंताजनक नहीं है, लेकिन तीसरे मैच में उनका खेलना मुश्किल है। उनकी जगह मयंक अग्रवाल को रोहित का ओपनिंग जोड़ीदार बनाया जा सकता है। 

दूसरे मैच में फ्लॉप रहे थे किशन
पहले मैच में 89 रन की शानदार पारी खेलने वाले किशन दूसरे मैच में सिर्फ 16 रन बना पाए थे। इस पारी में उन्होंने कुल 15 गेंद खेली और दो चौके लगाए। लहिरू कुमारा की बाउंसर गेंद सिर पर लगने के बाद किशन की एकाग्रता भंग हो गई थी और वे हर गेंद में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। इसी प्रयास में उन्होंने लॉग ऑफ फील्डर को आसान कैच दे दिया था। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी किशन का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा था। 

टी-20 सीरीज जीत चुका है भारत
तीन मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 62 रन से हराया था। इस मैच में किशन ने 89 और अय्यर ने 52 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया। इस मैच में अय्यर ने 74 और जडेजा ने तूफानी 45 रन बनाए। अब भारत तीसरा मैच जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा। 

मंधाना के सिर पर लगी बाउंसर
भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के सिर पर भी बाउंसर लगी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में मंधाना के सिर पर बाउंसर लगी। इसके कुछ समय बाद वे मैदान छोड़कर चली गई। हालाकिं, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने सिर्फ एहतियात के तौर पर मैदान छोड़ा था। न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप की शुरुआत से पहले सभी टीमें अभ्यास मैच खेल रही हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दरियादिली: यूक्रेन ने लगाई गुहार, एलन मस्क ने अंतरिक्ष से भेजी मदद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 27 फरवरी 2022। रूस के हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने कदम बढ़ाए हैं। यूक्रेन की एक गुहार पर एलन मस्क ने सीधे अंतरिक्ष से ही मदद भेज दी है। दरअसल, रूसी साइबर हमलों में यूक्रेन […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान