मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने आज यहां चिप्स कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में…

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 30 जुलाई 2020।  मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल ने आज यहां चिप्स कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में विभिन्न जिलों में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने गोधन न्याय योजना के गोबर विक्रेता किसानों और पशुपालकों को 5 अगस्त को किए जाने वाले पहले भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य सचिव ने विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति, सुरक्षा और बचाव के उपायों की भी समीक्षा की। 

वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, स्वास्थ्य सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सहकारिता सचिव प्रसन्ना आर., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और नगरीय विकास विभाग के सचिव श्रीमती अलमेलमंगई डी. सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री निषाद ने किया पदभार ग्रहण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 30 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एम.आर. निषाद ने रायपुर तेलीबांधा स्थित उपसंचालक कार्यालय मछली पालन कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल