नहीं रहे सूर्या और बॉबी देओल की ‘कंगुवा’ के एडिटर, कमरे में 43 के निशाद यूसुफ की डेड बाॅडी मिलने से मची सनसनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 अक्टूबर 2024। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकानेवाली खबर आई है। खबर है कि सूर्या और बॉबी देओल स्टारर ‘कंगुवा’ के एडिटर निशाद यूसुफ  अब नहीं रहे। निशाद यूसुफ बुधवार 30 अक्टूबर को कोच्चि स्थित अपने घर पर मृत पाए गए। निशाद यूसुफ की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। पुलिस निशाद यूसुफ की मौत की जांच में जुट गई है। निशाद यूसुफ की मौत कैसे हुई यह तो फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पर बताया जा रहा है कि निशाद को उनके कोच्चि स्थित घर में रात 2 बजे मृत पाया गया था। पुलिस की जांच चल रही है। उनके निधन की खबर की पुष्टि फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ केरल (FEFKA) डायरेक्टर्स यूनियन ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए की।

निशाद के निधन के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सुर्खियां बटोर रही है। निशाद यूसुफ ने अपनी मौत से दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने ‘कंगुवा’ के म्यूजिक लॉन्च की खूबसूरत यादें शेयर की थीं। जहां एक तस्वीर में निशाद ‘कंगुवा’ के डायरेक्टर शिवा के साथ हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बॉबी देओल और सूर्या के साथ पोज देते नजर आए। निशाद यूसुफ के करियर की बात करें, तो उन्होंने मलयालम के अलावा तमिल फिल्मों में काम किया। वह फिलहाल ‘कंगुवा’ पर काम कर रहे थे। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह मोहनलाल और ममूटी की फिल्मों- Bazooka और Alappuzha Gymkhana पर भी काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

बिज एक्सपो और समिट 2024: मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भव्य समापन, फैवफेयर्स ने आयोजित किया दो दिवसीय समारोह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2024। मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में बिज एक्सपो और समिट 2024 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्टार्टअप संस्थापकों, अनुभवी निवेशकों और प्रमुख उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने उद्यमशीलता विकास और निवेश रुझानों पर चर्चा की। दो दिवसीय […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक