बलूचिस्तान में मस्जिद के पास भीषण बम विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 70 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलूचिस्तान 29 सितम्बर 2023। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास एक शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम 13 लोग मारे गए और 70 अन्य घायल हो गए। विस्फोट उस वक्त हुआ, जब पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए लोग एक रैली के लिए इकट्ठा हुए थे। विस्फोट मस्तुंग जिले में हुआ।

ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे लोग
एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस मस्जिद के पास हुआ, जहां लोग पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन ईद मिलादुन नबी मनाने के लिए एकत्र हो रहे थे। मस्तुंग के सहायक आयुक्त अत्ता उल मुनीम के मुताबिक, विस्फोट काफी ज्यादा तीव्रता का था। यह मदीना मस्जिद के पास हुआ।

घायलों में से कुछ की हालत गंभीर
स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) जावेद लेहरी ने कहा कि घायलों को एक चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि अस्पतालों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

हाल ही में एक और विस्फोट हुआ था
हाल ही में बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित 11 लोग घायल हो गए थे। इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में एक विस्फोट में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) के एक अधिकारी की मौत हो गई थी और दो नागरिकों सहित आठ अन्य घायल हो गए थे। 

रेजिमेंट के एक वाहन को बनाया था निशाना
वारसाक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहम्मद अरशद खान ने पुष्टि की कि सुबह करीब 10:30 बजे (स्थानीय समय) हमले में खैबर पख्तूनख्वा एफसी की मोहमंद राइफल्स रेजिमेंट के एक वाहन को निशाना बनाया गया। वाहन माचनी से पेशावर की ओर जा रहा था, जब विस्फोट हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफसी) का एक अधिकारी मारा गया और छह एफसी अधिकारी और दो लोग घायल भी हुए।

Leave a Reply

Next Post

प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली एक बार फिर से तैयार, सीएम केजरीवाल ने जारी किया 'विंटर एक्शन प्लान'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि दिल्ली में प्रदूषण कम हो गया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण कम हुआ है। दिल्ली कई शहरों से […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही