प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली एक बार फिर से तैयार, सीएम केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि दिल्ली में प्रदूषण कम हो गया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषण कम हुआ है। दिल्ली कई शहरों से बेहतर है।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सर्दियों के आगामी मौसम में राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को शीतकालीन योजना की घोषणा की। सरकार ने पूरी दिल्ली में 13 हॉस्टपॉट चिन्हित किया है, जिसके लिए एक्शन प्लान बनाया गया है और हर एक हॉटस्पॉट के लिए वॉर रूम बनाया गया है।

गंभीर प्रदूषण के स्तर में आई कमी 
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन तथा ‘ईवी’ नीति सरीखी सरकार की पहल के कारण ही पिछले आठ वर्षों में गंभीर प्रदूषण के स्तर वाले दिनों में कमी आई। उन्होंने शीतकालीन कार्रवाई योजना की घोषणा करते हुए कहा कि पराली के निस्तारण के लिए पिछले वर्ष 4,400 हेक्टेयर में पूसा बायोडिकम्पोजर का छिड़काव किया गया था, इस वर्ष 5000 हेक्टेयर कृषि भूमि पर इसका छिड़काव किया जाएगा। पूसा बायोडिकम्पोजर का निर्माण भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने किया था ।

कचरा जलाने पर प्रतिबंध, 611 टीम करेगी निगरानी 
यह एक प्रकार का द्रव्य है जो पराली का निस्तारण 15-20 दिन में कर देता है। सरकार धूल प्रदूषण रोकने के लिए पानी की बौछार करने वाले 530 उपकरणों का इस्तेमाल करेगी तथा 385 टीम वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्रों की जांच करेंगी ताकि निर्धारित सीमा से अधिक पुराने वाहनों को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध है और 611 टीम इसकी निगरानी करेंगी। उन्होंने लोगों से ‘ग्रीन दिल्ली’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करने और प्रदूषण पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना सरकार को देने का भी आग्रह किया। 

Leave a Reply

Next Post

निज्जर हत्या को लेकर गंभीर आरोप मढ़ने के बाद अब ट्रूडो ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितम्बर 2023। कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर से भारत के प्रति अपने सुर बदलते नज़र आए।  कनाडा स्थित नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार,  उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार की […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़