कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने किया बिहान स्टॉल का अवलोकन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 जनवरी 2021। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज जिला मुख्यालय बेमेतरा में आयोजित उद्यम समागम जिला स्तरीय कार्यशाला मे शामिल होने के उपरांत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अन्तर्गत 05 महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। मंत्री श्री चौबे एवं श्री लखमा ने महिला समूहों के प्रयासों एवं उनके द्वारा उत्पादित सामग्री को सराहा और उन्हें शाबाशी दी।

इन समूह मे जय मां अम्बे स्वसहायता समूह जैतपुरी, ज्योति स्वसहायता समूह एरमसाही, जय सतनाम स्वसहायता समूह कटई, आर्शीवाद स्वसहायता समूह लोहडंगिया एवं मा शाकम्बरी स्वसहायता समूह देवरी शामिल है। इन समूहों द्वारा साबुन, हेण्डवॉश, पेन, वर्मी कम्पोस्ट फिनाईल, गमला आदि निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों मे कौशल आधारित स्वरोजगार एवं कौशल आधारित मजदूरी हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर गरीबी दूर करने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना से जुड़े समूहों कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण सहित अन्य आवश्यक सहयोग दिया जाता है। इस अवसर पर विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, बंशी पटेल, अवनीश राघव, टीआर जनार्दन, ललित विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

'पठान' के साथ पर्दे पर धमाकेदार एंट्री लेंगे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण ने किया खुलासा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के चाहने वाले उन्हें 2 साल से पर्दे पर देखने के लिए तरस रहे हैं। मगर अब दीपिका पादुकोण ने एक ऐसी खबर सुनाई है जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे।  दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल