तालिबान के लिए काल बनी अफगान सेना, बमवर्षा कर एक ही दिन में 77 आतंकियों को मौत के घाट उतारा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। अफगानिस्तान और तालिबान में जारी खूनी संघर्ष के बीच अफगान सेना काल बनकर आतंकियों पर टूटी है। हेलमंद में पिछले 24 घंटों के दौरान अफगान सुरक्षा बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों और जमीनी अभियानों में तालिबान सैन्य आयोग के तीन प्रमुखों सहित 75 तालिबानी आतंकवादी मारे गए हैं। वहीं, अफगान सुरक्षाबलों के हमले में कम से कम 22 आतंकवादी घायल हो गए। अफगानिस्तान के उप रक्षा मंत्री के प्रवक्ता फवाद अमान ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा, ‘हवाई हमलों और एएनए ग्राउंड ऑपरेशन में पिछले 24 घंटों के दौरान हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह के बाहरी इलाके में तालिबान के सैन्य आयोग के 3 प्रमुखों सहित 77 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।’ उन्होंने कहा कि हेलमंद में आतंकवादियों के खिलाफ अफगानिस्तानी सेना का अभियान जारी है। इससे पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि अमेरिका ने हेलमंद के लश्करगाह शहर पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 40 तालिबान आतंकवादी मारे गए।

तालिबान और अफगानिस्तान में यह खूनी संघर्ष युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर आया है। अफगानिस्तान के कई शहरों में अफगानिस्तान बलों और तालिबान के बीच भारी झड़पें हो रही हैं। तालिबान लगातार अफगानिस्तान में कब्जा करता जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में तालिबान ने देश के पूर्वोत्तर प्रांत तखर सहित अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर लिया है। कुल मिलाकर देखें तो अफगानिस्तान के 223 जिलों में तालिबान का कब्जा हो चुका है और वह अब इन जिलों को नियंत्रित करता है।

Leave a Reply

Next Post

आंध्र-तेलंगाना पानी विवाद पर सुनवाई से CJI रमना ने खुद को किया अलग, बोले- दोनों राज्यों से मेरा संबंध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अगस्त 2021। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की खंडपीठ ने तेलंगाना के साथ कृष्णा नदी के पानी को साझा करने पर आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई से सोमवार को खुद को अलग कर लिया। उन्होंने इसके कारण […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं