WTC खिताब गंवाने के बाद भड़के कप्तान विराट कोहली, टीम में बदलाव के दिए संकेत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2021। न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट टीम में बदलाव के संकेत देते हुए कहा कि प्रदर्शन की समीक्षा के बाद सही लोगों को लाया जाएगा, जो अच्छे प्रदर्शन के लिए सही मानसिकता के साथ उतरें। भारतीय बल्लेबाजों ने फाइनल में निराश किया जिससे टीम को आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी। कोहली ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि कुछ खिलाड़ी रन बनाने का जज्बा ही नहीं दिखा रहे हैं।

सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 54 गेंद में आठ रन बनाए और अपने पहले रन के लिए 35 गेंद खेली। उसके बाद दूसरी पारी में 80 गेंद में 15 रन बनाए।न्यूजीलैंड ने 139 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हम आत्ममंथन करते रहेंगे और इस पर बात होती रहेगी कि टीम को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए। एक ही ढर्रे पर नहीं चलेंगे।’ समझा जाता है कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों को समय दिया जाएगा और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके ही वे टीम में अपनी जगह बचा सकेंगे।

‘समझना होगा कैसे बेखौफ और असरदार क्रिकेट खेलें’

उन्होंने कहा, ‘हम एक साल तक इंतजार नहीं करेंगे। आप हमारी सीमित ओवरों की टीम देखें तो हमारे पास गहराई है और खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी इसकी जरूरत है।’ कोहली ने कहा, ‘हमें नए सिरे से समीक्षा करके प्लान बनाने होंगे और यह समझना होगा कि टीम के लिए क्या असरदार है और हम कैसे बेखौफ खेल सकते हैं। सही लोगों को लाना होगा जो अच्छे प्रदर्शन की सही मानसिकता के साथ उतरें।

क्या पुजारा की हो सकती है टेस्ट टीम से छुट्टी?’

मौजूदा टीम प्रबंधन के लिए 80 गेंद में 50 रन 80 गेंद में 15 रन से अधिक कीमती है। जरूरत से ज्यादा डिफेंसिव मानसिकता से आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बनता है। केन विलियमसन ने पहली पारी में सात रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में आखिरी सेशन में जरूरत के समय 80 गेंद में अर्धशतक जमाया। कोहली ने कहा, ‘खेल में अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार जरूरी है। खासकर जब आप लगातार कई साल से नंबर एक टीम हैं तो अचानक आपका स्तर नहीं गिर सकता।

उन्होंने कहा, ‘हम ये फैसले लेंगे और इस पर बात करेंगे।’ उन्होंने न्यूजीलैंड जैसे शानदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने रन बनाने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘हमें इस पर काम करना होगा कि रन कैसे बनाए जाएं। हमें मैच को अपने हाथ से निकलने नहीं देना है। मुझे नहीं लगता कि कोई तकनीकी परेशानी है।’ कोहली ने कहा, ‘यह जागरूकता की और गेंदबाजों का निडर होकर सामना करने की बात है। गेंदबाजों को लंबे समय तक एक ही जगह गेंदबाजी के मौके नहीं देने हैं बशर्ते गेंद जबर्दस्त स्विंग नहीं ले रही हो जैसा पहले दिन हुआ था। उन्होंने बल्लेबाजों से सुनियोजित जोखिम लेने और क्रीज पर डटे रहने के बीच संतुलन बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘फोकस रन बनाने पर होना चाहिए, विकेट गंवाने की चिंता पर नहीं। इसी तरह से विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं वरना आप आउट होने के डर से खेलेंगे। आपको सुनियोजित जोखिम लेना ही होगा।’

Leave a Reply

Next Post

सूरत कोर्ट में पेश होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सूरत 24 जून 2021। अवमानना मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश होने के लिए सूरत कोर्ट पहुंचे हैं। वह ‘मोदी उपनाम’ को लेकर की गई टिप्पणी में गुजरात के एक विधायक द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार