लाल सागर में एक और जहाज पर ड्रोन से हमला, भारत का झंडा लगा होने का दावा, हूतियों ने बनाया निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 24 दिसंबर 2023। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार सुबह लाल सागर में एक और तेल ले जा रहे जहाज को निशाना बनाया। बताया गया है कि इस जहाज पर भारत के 25 क्रू सदस्य सवार थे, जो कि पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहले दावा किया जा रहा था कि इस तेल टैंकर पर भारत का झंडा लगा था। हालांकि, भारतीय नौसेना ने इस बात से इनकार किया है। जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद इससे क्षेत्र में ही मौजूद एक अमेरिकी युद्धपोत को खतरे का सिग्नल भेजा गया। 

अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गैबॉन का यह तेल टैंकर ड्रोन के निशाने पर आ गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया है कि अमेरिकी सैनिकों को एक साथ दो जहाजों की ओर से हमले से घिरे होने की सूचना मिली। इनमें एक नॉर्वे के झंडे वाला केमिकल टैंकर एमवी ब्लामानेन था। हूतियों का ड्रोन इसे निशाना बनाने से चूक गया। हालांकि, भारत के झंडे वाला एमवी साईबाबा ड्रोन हमले की जद में आ गया।

लाल सागर में अमेरिका नौसेना भी है तैनात
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसके युद्धपोतों ने अब तक यमन से उड़ान भरने वाले हूतियों के चार ड्रोन्स को मार गिराया है। इससे पहले शनिवार को अरब सागर में इस्राइल से जुड़े एक टैंकर को निशाना बनाने का आरोप भी ईरान समर्थित इन्हीं हूती विद्रोहियों पर आया है। अमेरिकी सेना का कहना है कि अक्तूबर 17 के बाद शनिवार की घटनाएं हूतियों की तरफ से किसी वाणिज्यिक जहाज पर हमले की 14वीं और 15वीं घटना हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, उत्तर भारत में गलन शुरू, ओडिशा में कोहरे की चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 दिसंबर 2023। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हिमपात होने से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल के कई इलाकों में बारिश भी हुई है। राजस्थान में भी कुछ जगहों […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग