क्या है मोरबी का सच? पुल का नहीं हुआ ठीक रखरखाव, मैनेजर बोले- भगवान की इच्छा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मोरबी 02 नवंबर 2022। गुजरात के मोरबी में पुल ढहने से 135 लोगों की जान चली गई। अब तक इस सवाल का जवाब नहीं मिल सका है कि जिम्मेदार कौन? घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का मानना है कि रखरखाव का काम ठीक से नहीं किया गया था। साथ ही वह घटना की वजह सस्पेंशन ब्रिज की ‘जंग लगी’ केबल को भी मान रहे हैं। इस मामले में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, रखरखाव का काम देखने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मोरबी डीएसपी पीए झाला इस मामले की जांच कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने स्थानीय कोर्ट को बताया कि पुल की केबल में ‘जंग लगी हुई थी’ और ‘अगर इसे बदल दिया गया होता, तो यह घटना नहीं हुई होती।’ उन्होंने गिरफ्तार किए गए 9 लोगों की 10 दिन की रिमांड मांगी। अधिकारी ने मौखिक तौर पर कोर्ट को बताया, ‘बगैर क्षमता का पता किए और बगैर सरकारी मंजूरी हासिल किए, ब्रिज को 26 अक्टूबर को खोल दिया गया था।

झाला ने कहा, ‘पुल केबल पर था और केबल पर ऑइलिंग या ग्रीसिंग नहीं की गई थी। जहां से केबल टूटी, वहां से केबल में जंग लगी हुई थी। अगर केबल को सुधारा जाता, तो यह घटना नहीं हुई होती। क्या काम था और इसे कैसे किया गया, इसे लेकर कोई दस्तावेज मौजूद नहीं है। इस बात की जांच की जानी बाकी है कि इस्तेमाल किए गए मटेरियल की क्वालिटी की जांच की गई थी या नहीं।’

भगवान की इच्छा
पुल को रखरखाव की जिम्मेदार ओरेवा कंपनी के मैनेजर में से एक दीपक पारेख को भी गिरफ्तार किया गया है। वह इस घटना में को ‘भगवान नी इच्छा’ बता रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक सभी ने बहुत मेहनत से काम किया था, लेकिन यह भगवान की इच्छा की ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। मैनेजर पारेख और दिनेशभाई महासुखराय दवे, ठेकेदार प्रकाशभाई लालजीभाई परमार और देवांगभाई प्रकाशभाई परमार के लिए कोर्ट में पेश हुए वकील जीके रावल ने कहा कि पुल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में पारेख की कोई भूमिका नहीं थी। जबकि, पारेख ने जज को बताया कि उन्होंने ग्राफिक डिजाइन का काम किया था और कंपनी के मीडिया मैनेजर थे।

रावल ने कोर्ट को बताया कि ठेकेदार केवल वेल्डिंग, इलेक्ट्रिक फिटिंग आदि जैसे कामों के लिए जिम्मेदार थे और वह उन लोगों ने मिली सामग्री के हिसाब से किया।

Leave a Reply

Next Post

इतने बड़े बैट्समैन को टॉस की तरह ऊपर नीचे कर रहे हैं; ऋषभ को इग्नोर करने पर मदन लाल ने राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा को लगाई लताड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 नवंबर 2022। भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के ग्रुप 1 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं विकेटकीपर […]

You May Like

यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक