तालिबान ने अफगान क्रिकेट मुखिया को पद से हटाया, नसीबुल्लाह हक्कानी के हाथ में सौंपी कमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 सितम्बर 2021। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी निदेशक को हटा दिया है। उनकी जगह तालिबान से जुड़े सदस्य को कमान सौंपी है। अब तक एसीबी के मुख्य कार्यकारी निदेशक हामिद शिनवारी थी। शिनवारी ने अपने फेसबुक पर जानकारी दी कि उन्हें तालिबान ने पद से हटा दिया है। वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी नसीबुल्लाह हक्कानी जिन्हें नसीब खान के नाम से जाना जाता है उन्हें कार्यकारी निदेशक बनाए जाने की जानकारी दी गई है। 

हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं

जानकारी के मुताबिक, हामिद शिनवारी को मुख्य कार्यकारी निदेशक पद से तालिबान सरकार के नए गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के छोटे भाई अनस हक्कानी ने हटाया है। शिनवारी ने कहा है कि उन्हें हटाए जाने की वजह नहीं बताई गई है, बस इतना बताया गया कि उनकी जगह नसीबुल्लाहह हक्कानी को एसीबी का मुख्य कार्यकारी निदेशक बनाया जा रहा है। 

कौन हैं नसीबुल्लाह हक्कानी फिहहाल स्पष्ट नहीं

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए प्रमुख बनने वाले नसीबुल्लाह हक्कानी कौन हैं यह स्पष्ट नहीं है। क्या वह सिराजुद्दीन हक्कानी का कोई करीबी या रिश्तेदार है यह भी साफ नहीं है। सिराजुद्दीन हक्कानी एबीआई की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल हैं। बीते 20 वर्षों में काबुल में हुए कई बड़े हमलों के बारे में एफबीआई उनकी तलाश कर रही है। 

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ रद्द कर दिया था टेस्ट

हाल ही में ऑस्ट्रेलिय क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच को रद्द कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला ऐसे वक्त में लिया था जब तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के खेलने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। तालिबान का कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि महिलाएं क्रिकेट खेले। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इसी साल टेस्ट मैच प्रस्तावित था। 

Leave a Reply

Next Post

गोवा चुनाव से पहले केजरीवाल ने लगाई वादों की झड़ी, बेरोजगारी भत्ता और स्थानीय लोगों को नौकरियों में 80% कोटा का वादा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 सितम्बर 2021। गोवा में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा में रोजगार से संबंधित कई लोक-लुभावने वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल