आईपीएल की मेगा नीलामी पर आया बड़ा अपडेट, भारत या दुबई में नहीं इस देश में हो सकता है आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अक्टूबर। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। इसका आयोजन साल के अंत तक होना है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए नियमों का एलान किया था। इसमें खिलाड़ियों के रिटेंशन से लेकर विदेशी खिलाड़ियों के लीग छोड़ने पर बैन लगने तक शामिल थे। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का आयोजन भारत से बाहर कर सकता है।

इस देश में हो सकता है मेगा नीलामी का आयोजन…
आईपीएल 2024 की नीलामी का आयोजन दुबई में किया गया था। अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए नीलामी का आयोजन सऊदी अरब में हो सकता है। दो दिन के इस कार्यक्रम के लिए रियाध और जेद्दाह में से किसी एक शहर को चुना जा सकता है। हालांकि अब तक न तो बीसीसीआई, और न ही आईपीएल ने इस तरह की कोई जानकारी साझा की गई है। वहीं, इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि लंदन को भी संभावित आयोजन स्थल के रूप में चुना जाने वाला था। लेकिन वहां के मौसम  की स्थिति के कारण बोर्ड को इसे छोड़ना पड़ा।

शीर्ष परिषद की बैठक में लिए गए अहम फैसले
आईपीएल के शीर्ष परिषद की बैठक में रिटेंशन सहित कई अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया गए। शीर्ष परिषद ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को पिछली टीमों में से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें नीलामी में एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा। 2022 में आयोजित पिछली मेगा नीलामी में एक टीम को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी।

सैलरी कैप में इजाफा 
कोई भी फ्रेंचाइजी छह में से भारतीय और विदेशी मिलाकर अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी। यानी अगर किसी टीम ने पांच कैप्ड खिलाड़ी लिया है तो उसे छठा खिलाड़ी अनकैप्ड रिटेन करना होगा। वहीं, आईपीएल 2025 के लिए नीलामी पर्स में भी बढ़ोत्तरी की गई है और इसे बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कुल सैलेरी कैप में अब नीलामी पर्स, इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे और मैच फीस शामिल होगी। इससे पहले, नीलामी पर्स और इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे मिलाकर 110 करोड़ रुपये का सैलेरी कैप था। 2026 में यह बढ़कर 151 करोड़ और 2027 में 157 करोड़ रुपये का होगा।  

नीलामी में चुने जाने के बाद सीजन नहीं खेलने पर मिलेगा दंड  
कोई भी खिलाड़ी जो खिलाड़ियों की नीलामी के लिए पंजीकरण कराता है और नीलामी में चुने जाने के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध बनाता है उसे दो सीजन के लिए टूर्नामेंट और खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी नीलामी में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा। अगर कोई विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता है तो वह अगले वर्ष की खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य होगा।

Leave a Reply

Next Post

नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर अहम बैठक, अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों संग बनाई खास रणनीति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक ऐसे वक्त हुई, जब कुछ दिन पहले ही […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं