मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस पर दी शुभकामनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 14 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में हम उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। सर विश्वैश्वरैया ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। दक्षिण भारत के कर्नाटक को एक विकसित और समृद्धशाली क्षेत्र बनाने में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। मैसूर में कृष्णा राज सागर बांध सहित अनेक बांधों के निर्माण और कई उद्योगों की स्थापना में उन्होंने अपनी उत्कृष्ठ तकनीकी कुशलता से नये मापदण्ड स्थापित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अपने कार्य के प्रति सर विश्वेश्वरैया की निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। उन्होंनेे अभियंताओं से सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों और कार्यों से प्रेरणा लेकर प्रदेश के निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Next Post

ऑक्सीजन की आवस्यकता वाले कोरोना मरीजों का अनिवार्य रूप से कराए सीटी स्कैन: मंत्री मोहम्मद अकबर

शेयर करेकेन्द्र सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मरीजों को किया जाए डिस्चार्ज वनमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा की इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 सितंबर 2020। वन एवं परिवहन और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल