‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस शुरू करेगी ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’, 26 जनवरी से होगी शुरुआत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024। कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गुरुवार को कई अहम फैसले लिए गए। इस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की ओर से नई पदयात्रा शुरू करने पर भी फैसला लिया गया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि  कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। इसके अलावा बैठक में ये फैसला किया गया कि पार्टी में व्यापक संगठनात्मक सुधार तथा पुनर्गठन का काम तत्काल शुरू किया जाएगा। 

एक साल तक चलेगी ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,  26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक हम ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे। हर राज्य में ये यात्रा होगी और इसमें सभी मुद्दे शामिल होंगे। जैसा हम मानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को ‘संजीवनी’ मिली और हमारे राजनीति में ये एक परिवर्तनकारी क्षण था उसके बाद ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ हुआ और अब एक साल के लिए ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ होगा। पार्टी की कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में दो प्रस्ताव भी पारित किए गए जिनमें एक प्रस्ताव महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक है। वेणुगोपाल ने कहा,  वर्ष 2025 का साल संगठन में व्यापक बदलाव का होगा। हम व्यापक संगठनात्मक सुधार करेंगे। यह काम तत्काल शुरू होगा। 

कांग्रेस ‘जय भीम जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी
कांग्रेस की ओर से जारी किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि, कांग्रेस ‘जय भीम जय संविधान’ अभियान शुरू करेगी। इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को बेलगावी में एक रैली से होगी। इसका समापन 26 जनवरी, 2025 को – संविधान लागू होने और गणतंत्र की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर – महू में एक रैली से होगा। 

प्रस्ताव में कहा गया है महात्मा गांधी की विरासत के साथ-साथ संविधान को संरक्षित और बढ़ावा देने की आवश्यकता को देखते हुए, यह आंदोलन 26 जनवरी, 2025 से आगे भी बढ़ेगा। बैठक में यह फैसला भी किया गया है कि अप्रैल 2025 के पहले या दूसरे हफ़्ते में गुजरात में कांग्रेस का सत्र आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया हावी, यशस्वी के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ाई, रोहित-कोहली फिर हुए फेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 दिसंबर 2024। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने ्अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है। दूसरा दिन पूरी तरह […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं