ऋषभ पंत की सूझबूझ से मजबूत स्थिति में इंडिया-B, इस दिग्गज ने कहा- वह मैदान पर हमेशा एक लीडर हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। दलीप ट्रॉफी में फिलहाल इंडिया-ए और इंडिया-बी का मुकाबला बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऋषभ पंत की जमकर तारीफ हो रही है। मैदान पर उनकी सूझबूझ से एक पूर्व क्रिकेटर तो इतना खुश हुए कि उन्हें कप्तान तक बता डाला। पंत इंडिया-बी टीम का हिस्सा हैं। बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पंत का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। भारत को आने वाले कुछ महीनों में 10 अहम टेस्ट खेलने हैं। इसी की तैयारी के लिए कई सीनियर प्लेयर्स दलीप ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। दरअसल, इंडिया-ए और इंडिया-बी के बीच मैच में तीसरे दिन इंडिया-बी की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान पंत ने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंद में 61 रन बनाए। इनमें नौ चौके और दो छक्के शामिल हैं। पंत पहली पारी में फ्लॉप रहे थे। उन्होंने 10 गेंद में सात रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उनकी तूफानी पारी ने इंडिया-बी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 321 रन बनाए थे। इनमें मुशीर खान के 181 रन और नवदीप सैनी के 56 रन शामिल हैं। जवाब में इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए। इस तरह इंडिया-बी को 90 रन की बढ़त मिली थी। इसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया बी ने छह विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए हैं। पंत के अलावा सरफराज खान ने 46 रन और नीतीश रेड्डी ने 19 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल नौ रन, कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन चार रन और मुशीर खान खाता खोले बिना आउट हुए। इंडिया-बी की कुल बढ़त अब तक 240 रन की हो चुकी है।

अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने के अलावा पंत स्टंप के पीछे विकेटकीपिंग ग्लव्स के साथ भी काफी सक्रिय दिखे। वह कई खिलाड़ियों को आउट करने को लेकर रणनीति बनाने में शामिल दिखे। पंत सक्रिय रूप से गेंदबाजों से बात कर रहे थे कि उन्हें क्या गेंदबाजी करनी है और कहां गेंदबाजी करनी है। पंत ने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी से भी बात की। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर सैनी ने ध्रुव जुरेल का विकेट हासिल किया। पंत के साथ बातचीत के बाद सैनी ने क्रॉस सीम गेंद फेंकी और स्टंप्स के सामने जुरेल को प्लंब किया।

कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और महिला टीम के कोच रह चुके डब्ल्यूवी रमन ने पंत की लीडरशिप स्किल के लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने ऑन एयर कहा, ‘यह मायने नहीं रखता कि कप्तान कौन है। ऋषभ पंत हमेशा मैदान में लीडर रहे हैं। ब्रेक में उन्होंने जो चैट की थी… उन्होंने सैनी को कुछ सुझाव दिए और ऐसा लगता है कि यह काम कर गया है। इससे पहले एक और मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया-सी ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी को चार विकेट से हराया था।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन ने जंग में दुश्मन के खिलाफ उतारा नया खतरनाक हथियार, रूसी सेना को भस्म कर देंगे 'ड्रैगन ड्रोन' 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 08 सितंबर 2024। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपने युद्ध में नए खतरनाक हथियार  ‘ड्रैगन ड्रोन’ का उपयोग शुरू किया है, जो  रूसी सेना को भस्म कर देंगे। ये ड्रोन एक पुराने युद्धक उपकरण का आधुनिक संस्करण है। हाल ही में, यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां