सऊदी अरब सरकार ने अमेरिकी नागरिक को दी मौत की सजा, अब तक 19 विदेशियों की ली जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रियाद 17 अगस्त 2023। सऊदी अरब में एक अमेरिकी नागरिक को मौत की सजा दी गई। जिस अमेरिकी नागरिक को सजा ए मौत दी गई, उस पर अपने मिस्त्र मूल के पिता को यातना देने और फिर उनकी हत्या करने का आरोप था। इसके साथ ही इस साल सऊदी अरब की सरकार 19 विदेशी नागरिकों को मौत की सजा दे चुकी है। मौत की सजा पाए अमेरिकी नागरिक की पहचान बिशॉय शरीफ नाजी नसीफ के रूप में हुई है। 

पिता की हत्या के आरोपी को दी मौत की सजा
बिशॉय शरीफ नाजी नसीफ के बारे में मीडिया में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है और ना ही ये बताया गया है कि नाजी नसीफ को कैसे मारा गया। चूंकि सऊदी अरब में आमतौर पर गर्दन काटकर लोगों को मौत की सजा दी जाती है तो माना जा रहा है कि इस मामले में भी ऐसी ही सजा मिली होगी। नसीफ पर आरोप था कि उसने अपने पिता को पहले मारा-पीटा और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नसीफ ने शव को क्षत-विक्षिप्त कर दिया। आरोपी ड्रग्स का आदी था और जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तब भी उसने एक अन्य व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। 

सऊदी अरब की छवि हो रही धूमिल
मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 में चीन और ईरान के बाद सऊदी अरब में सबसे ज्यादा लोगों को मौत की सजा दी गई। इसे लेकर सऊदी अरब सरकार की लगातार आलोचना भी होती है। सऊदी अरब सरकार अपने विजन 2030 के तहत अपनी कट्टरपंथी छवि को मिटाकर सामाजिक और आर्थिक सुधार करने की दिशा में काम कर रही है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों को मौत की सजा मिलने से सऊदी अरब की छवि धूमिल हो रही है। 

इस साल अब तक 19 विदेशी नागरिकों को दी मौत की सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी किंग मोहम्मद बिन सलमान के साल 2015 में सत्ता संभालने के बाद से सऊदी अरब में 1000 से ज्यादा लोगों को मौत की सजा दी गई है। इस साल ही 91 लोगों को अब तक मौत की सजा दी जा चुकी है। साथ ही अमेरिका, बहरीन, बांग्लादेश, मिस्त्र, भारत, जॉर्डन, नेपाल, पाकिस्तान, यमन और फिलीपींस के 19 नागरिकों को भी इस साल सऊदी अरब में मौत की सजा दी गई है। बीते साल सऊदी अरब में 147 लोगों को मौत की सजा दी गई। वहीं 2021 में यह आंकड़ा 69 था। 

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं की छाती का माप लेना अपमानजनक, कोई दूसरा तरीका तलाशें...भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 17 अगस्त 2023। राजस्थान हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रियाओं में शारीरिक परीक्षण के दौरान महिला उम्मीदवारों में फेफड़ों की क्षमता के आकलन के लिए छाती के माप के मानदंड की निंदा करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से मनमाना और अपमानजनक है। हाईकोर्ट […]

You May Like

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार