इंडोनेशिया के साथ 160 करोड़ रुपये के मिसाइल सौदे पर भारतीय कंपनी की नजर, इस साल डील होने की उम्मीद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 मार्च 2023। भारत स्थित रक्षा कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने इस साल इंडोनेशिया के साथ कम से कम 20 करोड़ डॉलर (लगभग 160 करोड़ रुपये) के सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के सौदे के पूरा होने की उम्मीद जताई है। कंपनी की सीईओ अतुल डी राणे ने बुधवार को कहा कि कंपनी दक्षिणपूर्वी एशिया में अपना विस्तार करना चाहती है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, भारत और रूस के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

राणे ने कहा कि 20 से 35 करोड़ डॉलर के सौदे को लेकर इंडोनेशिया के साथ बातचीत अग्रिम चरण में है। इसके तहत तट से दागी जा सकने वाली मिसाइल और इसके युद्धपोत पर तैनात किए जाने वाले संस्करण की आपूर्ति की जाएगी। राणे ने कहा, बातचीत के लिए कंपनी की एक टीम जकार्ता में है। इस साल सौदा हो जाने की उम्मीद है। इंडोनेशिया के सशस्त्र बलों ने सौदे में विशेष रुचि दिखाई है।

Leave a Reply

Next Post

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, जिस देश में कर रहीं काम, वहां के कानून मानेंगी चीनी कंपनियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 मार्च 2023। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने अपनी कंपनियों को हमेशा अंतरराष्ट्रीय नियमों और स्थानीय कानूनों के अनुसार काम करने के लिए कहा है। यह बयान चीन ने भारत में सामने आई उस खबर के बाद जारी किया, […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'