सिद्धू की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हादसे में मौत, 20 लोग जख्मी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 23 जुलाई 2021। पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 20 लोग दुर्घटना में घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हादसा दो बसों की टक्कर के चलते हुआ है। इनमें से एक स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस थी, जबकि दूसरी प्राइवेट मिनी बस थी। मोगा जिले के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे का शिकार हुई मिनी बस में कांग्रेस के नेता सवार थे, जो पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।

इस हादसे को लेकर सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख व्यक्त किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘मोगा जिले में बस हादसे में तीन कांग्रेसियों की मौत की खबर मिली है और बहुत से लोग घायल हुए हैं। इस घटना से दुख पहुंचा है। मैं मोगा के डीसी को आदेश दिया है कि वे तत्काल दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज में मदद करें और पूरे मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपें।

इस बीच राज्य के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह पंजाब कांग्रेस भवन में अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से बड़ा आयोजन किया गया है। यही नहीं खुद सिद्धू भी इस इवेंट को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में ज्यादा से ज्यादा विधायकों और सांसदों को साधने का प्रयास किया है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी आज चाय पार्टी का आयोजन किया है। इसमें खुद नवजोत सिंह सिद्धू रहने वाले हैं और फिर सीएम भी उनकी ताजपोशी में पहुंचेंगे। कैप्टन अमरिंदर की ओर से आयोजित ब्रेकफास्ट में राज्य के विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है। 

Leave a Reply

Next Post

आरबीआई: जल्द खुद की डिजिटल करेंसी ला सकता है केंद्रीय बैंक, डिप्टी गवर्नर ने बताया प्लान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। देश-विदेश में डिजिटल करेंसी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय से बाजार में डिजिटल करेंसी (जैसे-बिटक्वाइन, डॉजक्वाइन, आदि) में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। अब डिजिटल करेंसी पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बड़ा बयान […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग