एसईसीएल की 8 खदानों को मिला ’’नेशनल सेफ्टी अवार्ड’’,निदेशक तकनीकी (संचालन सह कार्मिक) एवं निदेशक तकनीकी (यो/परि) ने किया पुरस्कार ग्रहण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09 मार्च 2022। सुरक्षा मानकों के तहत राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार के लिए देशभर की कोयला खदानें चयनित की गई। इनमें कोल इंडिया की सबसे बड़ी अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की 8 खदानें सम्मिलित हैं। राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। 8 मार्च को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार भूपेन्द्र यादव के करकमलों से एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन सह कार्मिक) एम.के. प्रसाद एवं निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
एसईसीएल के यह खदान हुए पुरस्कृत:
राजेन्द्रा भूमिगत खदान 2017, चरचा खदान आरओ 2019, सिंघाली भूमिगत खदान 2018, कुरासिया कालरी 2019, कुरजा भूमिगत कालरी 2019, बरतराई भूमिगत कालरी 2020, जगन्नाथपुर ओपनकास्ट माईन 2020, शिवानी अंण्डरग्राऊण्ड माईन को 2018 एवं 2020 के लिए दो अलग-अलग श्रेणी का पुरस्कार दिया गया। लंबे समय से दुर्घटना रहित खदान, न्यूनतम इंज्यूरी तथा इसी श्रेणी में न्यूनतम इंज्यूरी रेट के आधार पर राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऑनलाईन आवेदन किया गया।
एसईसीएल को प्राप्त इन पुरस्कारों से सीएमडी एसईसीएल डॉ. प्रेमसागर मिश्रा व निदेशक मण्डल ने टीम एसईसीएल के प्रत्येक कामगार को बधाई देते हुए समस्त श्रमसंघों, एसोसिएशन व यूनियन को उनके सतत सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Next Post

सपा में गए बीएसपी के वोट, फिर भी बीजेपी ने मार ली बाजी आखिर कैसे हुआ यह कारनामा?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 10 मार्च 2022। उत्‍तर प्रदेश सहित पांच राज्‍यों के चुनाव नतीजे गुरुवार को आ गए। इसने तस्‍वीर साफ कर दी। यूपी में योगी सरकार की वापसी का रास्‍ता साफ है। चुनाव में वोट शेयर के आंकड़ों को देखना दिचचस्‍प है। बीजेपी का वोट शेयर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं