किसी शहर का जीवन स्तर उसके सार्वजनिक परिवहन की विश्वसनीयता, गुणवत्ता से झलकता है: स्टालिन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 10 नवंबर 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को कहा कि किसी शहर में लोगों का जीवन स्तर उसके सार्वजनिक परिवहन की विश्वसनीयता और गुणवत्ता से झलकता है। उन्होंने संकेत दिया कि इस दृष्टिकोण से ‘मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (चेन्नई) लिमिटेड’ सुरक्षित यात्रा के लिए सुविधाओं में सुधार कर रहा है और अंतिम छोर तक ‘कनेक्टिविटी’ सुनिश्चित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्य के परिवहन मंत्री के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘एमटीसी चेन्नई को बधाई जिसे भारत में सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाले शहर के रूप में सम्मानित किया गया है और माननीय एसएस शिवशंकर को भी बधाई जो परिवहन विभाग का कार्यभार संभाल रहे हैं और इसका नेतृत्व कर रहे हैं।”

उन्होंने एमटीसी को शुभकामनाएं दीं जो अंतिम छोर तक ‘कनेक्टिविटी’, आधी रात को भी सुरक्षित यात्रा, डिजिटल टिकटिंग सिस्टम, लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है और यात्रियों की जरूरतों को समझते हुए नियमित अंतराल पर बसों का संचालन जारी रखे हुए है। एमटीसी चेन्नई को नौ नवंबर को हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन 2025 में ‘‘सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाले शहर” का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में तमिलनाडु के परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर और एमटीसी के प्रबंध निदेशक टी. प्रभुशंकर को प्रदान किया। भारत की सबसे बड़ी सरकारी बस परिवहन एजेंसियों में से एक एमटीसी चेन्नई को चेन्नई की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में दक्षता, सुगम्यता, समावेशिता और पर्यावरणीय स्थिरता में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई महत्वपूर्ण पहलों के लिए इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया।

Leave a Reply

Next Post

रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 10 नवंबर 2025। महिलाओं में यूरिन से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं, और इनमें से एक गंभीर समस्या रुक-रुक कर पेशाब आना है। यह समस्या एक सामान्य स्थिति हो सकती है, लेकिन कई मामलों में यह गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ