भारतवासी हो जाएं बेफिक्र! ISRO ने खोले ऑपरेशन सिंदूर के बाद के राज, 10 सैटेलाइट्स ने रखी है पाकिस्तान पर पैनी नजर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मई 2025। भारत की अंतरिक्ष ताकत अब सिर्फ चांद, मंगल या सौर मिशनों तक सीमित नहीं रही, अब यह देश की रणनीतिक सुरक्षा का भी सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है। हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इसरो ने एक चौंकाने वाला और गर्व से भरा खुलासा किया है—देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 10 सैटेलाइट्स 24×7 निगरानी पर तैनात हैं। बता दें कि इससे पहले मणिपुर के इंफाल में एक दीक्षांत समारोह के दौरान इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने यह अहम जानकारी साझा की। उन्होंने साफ किया कि भारत अब एक “जीवंत अंतरिक्ष शक्ति” बन चुका है और 2040 तक हमारा खुद का स्पेस स्टेशन भी होगा।

डॉ. नारायणन ने बताया कि भारत की सुरक्षा रणनीति अब अंतरिक्ष तक विस्तृत हो चुकी है। आज देश के सीमावर्ती इलाकों से लेकर समुद्री तटों तक, भारतीय उपग्रह निगरानी, डेटा कलेक्शन और रियल-टाइम अलर्ट का काम कर रहे हैं। ये उपग्रह सीमाओं पर होने वाली हर हलचल पर नज़र रख रहे हैं “अगर हमें अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, तो हमें अपने उपग्रहों के माध्यम से सेवा करनी होगी,” – डॉ. वी. नारायणन

समुद्री तट से लेकर पहाड़ों तक उपग्रहों की नज़र

भारत के 7,000 किलोमीटर लंबे समुद्र तट और उत्तर के संवेदनशील इलाकों की निगरानी अब केवल सुरक्षाबलों पर निर्भर नहीं रही। उपग्रह और ड्रोन टेक्नोलॉजी के सहयोग से देश की सुरक्षा पर चौबीसों घंटे नज़र रखी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

"माँ" होना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है-सारा अरफीन खान 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 मई 2025। अभिनेत्री सारा अरफीन खान अब दो प्यारे जुड़वाँ बच्चों, अलीज़ा (लड़की) और ज़िदान (लड़का) की एक गर्वित और खुश माँ हैं। धरती पर किसी भी अन्य माँ की तरह, मातृत्व को अपनाने के बाद से यह उनके लिए एक भावनात्मक रोलरकोस्टर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल