जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों का अंत: अखनूर मुठभेड़ में सभी तीन आतंकी ढेर, एक दिन पहले सेना पर किया था हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 29 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार मुठभेड़ का दूसरा दिन है। सुरक्षा बलों ने सभी तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं एसपी जम्मू ने बताया कि तीनों आंतकी ढेर हो चुके हैं और तीनों आंतकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। किसी भी तरह का आज कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना स्थल से काफी मात्रा में असला बरामद हुआ है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर के एक गांव में छिपे एक आतंकवादी को मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई मुठभेड़ में मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अपना अंतिम हमला किया।

आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं और जोगवान गांव में असन मंदिर के पास वन क्षेत्र में छिपे थे। उनके तीसरे सहयोगी को मार गिराने के प्रयास जारी हैं। सोमवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चल रहे काफिले में शामिल सेना की एंबुलेंस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। तीन आतंकवादियों में से एक को विशेष बलों और एनएसजी कमांडो ने अभियान शुरू होने के बाद शाम तक ढेर कर दिया था। 

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे छिपे आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम हमला किया, जिसके बाद फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे आतंकवादी के मारे जाने से पहले एक घंटे से अधिक समय तक दो धमाके हुए और उसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि फंसे हुए तीसरे आतंकवादी के साथ भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से चार वर्षीय बहादुर सेना के कुत्ते फैंटम की मौत हो गई। पहली बार सेना ने अपने चार बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को निगरानी के लिए लगाया है और हमले वाली जगह के आसपास घेराबंदी को मजबूत किया है। इसके अलावा छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

आज देपसांग-डेमचोक से सैन्य वापसी पूरी होगी; भारत-चीन सीमा पर सेनाएं पहले की तरह करेंगी गश्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2024। गलवां संघर्ष के बाद कायम गतिरोध तोड़ने के लिए भारत-चीन के बीच हुए समझौते के तहत एलएसी पर अस्थायी  सैन्य शिविरों को तोड़ने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। दो प्रमुख बिंदुओं देपसांग और डेमचोक पर दोनों देशों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल