जंग की तैयारी के लिए त्वरित-पारदर्शी फैसले जरूरी, रक्षामंत्री ने कही बड़ी बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 नवंबर 2022। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जंग की तैयारी के लिए न केवल पर्याप्त वित्तीय संसाधन जरूरी हैं, बल्कि त्वरित व पारदर्शी फैसले भी आवश्यक हैं। 
रक्षा लेखा विभाग द्वारा आयोजित नियंत्रकों के सम्मेलन में रक्षा मंत्री ने यह बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्णय लेने में देरी से समय के साथ-साथ धन की भी क्षति होती है। देश की युद्ध तैयारी पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रक्षा मंत्रालय का लेखा विभाग त्वरित व पारदर्शी फैसलों में अहम भूमिका निभाता है। 

एक रुपया बचाने पर एक रुपया कमाते हैं

रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में संसाधन सीमित हैं। उनके इस्तेमाल में आर्थिक समझ जरूरी है। संसाधनों का इस्तेमाल सही स्थान पर होना चाहिए और उन्हें बिल्कुल भी बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा ”एक रुपया बचाने पर आप एक रुपया कमाते हैं’ यह संसाधनों के मामले में पूरी तरह लागू होता है। आपको पता है कि किसी देश की युद्ध की तैयारी के लिए न केवल सर्वोत्तम संसाधनों का उपलब्ध होना जरूरी है, बल्कि तेजी से पारदर्शी फैसले करना भी आवश्यक है।” यदि फैसला करने में विलंब होगा तो युद्ध की तैयारी में भी कमी रह जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

हर्नियेटेड डिस्क के लिए ऑक्सीजन-ओजोन उपचार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 नवंबर 2022। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हर्नियेटेड डिस्क के लिए ऑक्सीजन-ओजोन उपचार क्या है? मुंबई के जे जे अस्पताल एवं ग्रांट मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और इंटरवेंशनल रेडियोलाजिस्ट डॉक्टर शिवराज इंगोले कहते हैं कि ओजोन त्रिपरमाण्विक रूप में ऑक्सीजन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं