संत किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए होते है: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

indiareporterlive
शेयर करे

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री नगपुरा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 दिसंबर 2020। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार 28 दिसम्बर को मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के समीपस्थ ग्राम नगपुरा में आयोजित बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आस्था और श्रद्धा के प्रतीत जैतखाम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पूर्व समाज के लोगों ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार का बाजे-गाजे के साथ भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया।

बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि संत किसी एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए होते है। महान संत और समाज सुधारक बाबा गुरू घासीदास ने भी अपने उपदेशों में देश और दुनिया को मानवता का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि बाबा ने अपने उपदेशों में समतामूलक समाज निर्माण की परिकल्पना की गई है। जिसे साकार करने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि सरकार का यह प्रयास रहेगा कि अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भरपूर अवसर मिले। उन्होंने कहा कि ज्ञान और शिक्षा ऐसा धन है जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता, बल्कि इस धन को जितना बांटा जाए वह उतना ही बढ़ता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आव्हान किया कि वे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने घर-परिवार, समाज, राज्य तथा देश की उन्नति में सहभागी बनें। समारोह में उन्होंने राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जागेश्वरी वर्मा, श्रीमति आंबलिका साहू, वसीउल्लाह खॉ, पथरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष किट्टू तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इंदिरा साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि घृतलहरें, ग्राम के सरपंच नेतराम साहू, सहित विनोद दिवाकर, निर्मल दिवाकर और बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।   

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे : लोकार्पण, भूमिपूजन एवं आमसभा सहित अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रायगढ़ जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 02 जनवरी शनिवार को रविशंकर स्टेडियम हेलीपेड दुर्ग से दोपहर 1 बजे हेलीकाप्टर से […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही