सरकार को घेरने की रणनीति: गन्ने की एमएसपी घोषित करने की मांग, 32 किसान संगठनों का धरना आज से शुरू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 20 अगस्त 2021। पंजाब में गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करने पर किसान संगठनों ने बड़े आंदोलन की तैयारी कर ली है। राज्य के 32 किसान संगठन शुक्रवार से फगवाड़ा हाईवे और धनोवली गेट पर पक्का धरना लगाएंगे। दो सत्रों से गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किए जाने से सूबे के किसान सरकार से नाराज चल रहे हैं। गन्ने के मूल्य को लेकर आयोजित बैठक में किसानों ने काफी विचार-विमर्श के बाद आंदोलन का निर्णय लिया। किसान संगठनों ने तय किया कि पंजाब के 32 किसान संगठनों 20 अगस्त को सुबह 9 बजे फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग और जालंधर में धनोवली गेट के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। 

किसान संगठनों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि 2021-22 सीजन के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित किया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि पिछले दो साल से सरकार ने गन्ने के भाव में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की है। गन्ने का समर्थन मूल्य भी दो साल के अनुसार बढ़ाया जाए। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब में गन्ने का मूल्य बाकी सभी राज्यों की तुलना में कम है, जबकि पंजाब के गन्ने से निकलने वाली चीनी सभी राज्यों की तुलना में अधिक है। बैठक में संयुक्त मोर्चा के किसान नेता डॉ. दर्शनपाल, बलबीर सिंह राजेवल, बूटा सिंह बुर्जगिल, जगजीत सिंह दलेवाला, हरमीत सिंह कादियान, हरिंदर सिंह लखोवाल, सतनाम सिंह अजनाला, बलदेव सिंह, मेजर सिंह पुन्नवाल, बलदेव सिंह सरसा, काका सिंह कोटरा, जगमोहन सिंह पटियाला, सुरजीत हरपाल सिंह, सुखपाल सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

काबुल से रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का एक और विमान, 'मौत के मुंह' से सुरक्षित वापस आ रहे 85 भारतीय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अगस्त 2021। भारतीय वायुसेना के एक सी-130जे परिवहन विमान ने शनिवार को 85 भारतीयों के साथ काबुल से उड़ान भरी। यह विमान ताजिकिस्तान में रिफ्यूलिंग के लिए रुका, जिसके बाद यह अगले कुछ घंटों में भारत पहुंचेगा। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल