पीएम मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, एम्स अस्पताल में ली कोवैक्सीन की डोज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। देश में 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है, ऐसे में पीएम मोदी ने सोमवार सुबह-सुबह वैक्सीन लगवाई. वैक्सीन को लेकर देश में कई प्रकार की बयानबाजी सामने आई थी, यहां तक कि विपक्ष की ओर से भी पीएम मोदी को वैक्सीन लगवाने की चुनौती दी गई थी।

सबसे खास बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जो वैक्सीन लगवाई, वो भारत बायोटेक की कोवैक्सीन है। दिल्ली के एम्स में पीएम मोदी ने कोवैक्सीन का डोज लिया. इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने डेवलेप किया है। विपक्ष द्वारा इस वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने पर काफी सवाल खड़े किए गए थे, साथ ही वैक्सीन की गंभीरता पर भी निशाना साधा गया था।

इतना ही नहीं, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट के बीच भी वैक्सीन को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन अब पीएम मोदी ने भारत बायोटेक की ही को-वैक्सीन की डोज लेकर सभी प्रश्न चिन्हों पर लगाम लगा दी है। 

भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, पहले इसके तीसरे फेज के ट्रायल, फिर डाटा और उसके बाद सरकार से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की प्रक्रिया को निशाने पर लिया गया था।

‘पहले पीएम लगवाएं वैक्सीन’

कांग्रेस की ओर से कई बार बयान दिया गया कि देश में वैक्सीन के प्रति विश्वास जगाने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही वैक्सीन लगवानी चाहिए।कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने वैक्सीनेशन के शुरुआत में ही ये बयान दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सबसे पहले वैक्सीन लगवानी चाहिए।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिक्र किया था कि दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष वैक्सीन लगवा रहे हैं, क्या भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वैक्सीन को लगवाएंगे।

‘बीजेपी की वैक्सीन पर सवाल’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तो वैक्सीन पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें भाजपा की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है, ऐसे में जब उनकी सरकार आएगी तो वो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाएंगे।

सोमवार से शुरू हुआ वैक्सीनेशन 2.0

गौरतलब है कि सोमवार को भारत में वैक्सीनेशन 2.0 का आगाज हुआ है। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले (20 गंभीर बीमारी वाले) लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। 

बता दें कि देश के करीब 10 हजार सरकारी सेंटर्स 10 हजार सरकारी सेंटर्स पर मुफ्त में वैक्सीन मिल रही है, जबकि प्राइवेट सेंटर्स पर ये वैक्सीन 250 रुपये प्रति डोज के हिसाब से दी जाएगी। 


Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करेमुख्यमंत्री को पहला टिकट भेंटकर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट लीग के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने सौजन्य मुलाकात कर 5 मार्च से शुरू हो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं