उत्तराखंड रोजगार मेला: पीएम मोदी बोले- अब युवाओं को अपने प्रदेश में ही मिल रहा रोजगार, यह व्यापक बदलाव का क्षण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हम पुरानी धारणाओं को बदलकर युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बड़ा निवेश कर रहे हैं। खासतौर से देवभूमि उत्तराखंड में सड़कें बन रहीं हैं, रेल लाइन बिछाई जा रही है। इससे दूर-सुदूर के गांवों तक आना-जाना तो आसान हो ही रहा है, साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार भी बन रहे हैं।

उत्तराखंड रोजगार मेले को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि युवा साथियों को बहुत-बहुत बधाई। जिनको आज नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं, उनके लिए यह नई शुरुआत का अवसर है। इससे निश्चित रूप से आपका और आपके परिवार का जीवन बदलने वाला है। यह एक व्यापक बदलाव का माध्यम है। अपने सेवाभाव से आपको राज्य और राष्ट्र के विकास में योगदान देना है। आप में से तो अधिकतर साथी शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने वाले हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से भारत के युवाओं को नई सदी के लिए तैयार करने का संकल्प हमने लिया है। उत्तराखंड में इस संकल्प को जमीन पर उतारने का दायित्व आप जैसे युवाओं के कंधों पर है।

युवा को रुचि के अनुसार अवसर
मोदी ने कहा, केंद्र हो या उत्तराखंड की भाजपा सरकार, हमारा निरंतर प्रयास है कि हर युवा को उसकी रुचि, योग्यता के अनुसार नए अवसर मिलें, सभी को आगे बढ़ने का उचित माध्यम मिले। सरकारी सेवाओं में भर्तियों का ये अभियान भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। इसमें उत्तराखंड के जुड़ने से मुझे बेहद खुशी है।

युवाओं के लिए अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल
मोदी ने कहा, भारत के युवाओं के लिए ये अद्भुत संभावनाओं का अमृतकाल है। आपको इसे अपनी सेवाओं के माध्यम से निरंतर गति देनी है। इसके लिए आप सभी को शुभकामनाएं। आशा करता हूं की आप उत्तराखंड के लोगों की उत्तम सेवा करेंगे, उत्तराखंड को उत्तम बनाने में योगदान देंगे और इससे भी हमारा देश सशक्त होगा, समर्थ होगा, समृद्ध होगा।

Leave a Reply

Next Post

मॉरीशस से टकराया चक्रवात फ्रेडी: 280 किमी/घंटे की रफ्तार की हवाओं से खतरा, बारिश ने बरपाया कहर, उड़ानें रद्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पोर्ट लुईस 21 फरवरी 2023। मॉरीशस में आसमानी आफत ने लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। दरअसल, यहां सोमवार को चक्रवात फ्रेडी के टकराने से भारी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार