पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर किया सरकार बनाने का दावा पेश, 9 जून को होगा शपथग्रहण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 जून 2024। एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 9 जून यानी रविवार को नरेंद्र मोदी सरकार का शपथग्रहण हो सकता है। इससे पहले शुक्रवार को नरेंद्र मोदी को पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए का नेता चुना गया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि, ’18 वीं लोकसभा, एक प्रकार से नई युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के इरादे वाली लोकसभा है। आजादी का अमृत महोत्सव के बाद का ये पहला चुनाव है, और ये  वो 25 वर्ष हैं जो अमृतकाल के 25 वर्ष हैं। 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा तो उन सपनों को पूरा करने का ये एक पड़ाव है।

मोदी ने कहा कि, ‘मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पिछले दो टर्म में जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना अपनेआप में देशवासियों के लिए गर्व की बात है। भारत की जो वैश्विक छवि बनी है, दुनिया के लिए भारत एक विश्वबंधु के रूप में उभरा है। इसका मैक्सिमम एडवांटेज अब शुरू हो रहा है। मुझे पक्का विश्वास है कि ये 5 वर्ष, वैश्विक परिवेश में भी भारत के लिए बहुत उपयोगी होने वाले हैं।’

मोदी ने कहा कि ‘आज सुबह एनडीए की मीटिंग हुई। सभी साथियों ने मुझे फिर से इस दायित्व के लिए पसंद किया है। और सभी साथियों ने राष्ट्रपति को इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपतिजी ने मुझे बुलाकर प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्ति दी है और शपथ ग्रहण के लिए 9 जून तारीख के बारे में सूचित किया है।’

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंका को हराकर बांग्लादेश ने की जीत के साथ शुरुआत, लिट्टन-तौहीद ने संकटमोचक बनकर किया उलटफेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डलास 08 जून 2024। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 का 15वां मैच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से जीतकर मौजूदा टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। ग्रुप डी के रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग