IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन के बाद अब काइल जेमीसन भी टी-20 सीरीज से हटे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 17 नवंबर 2021। भारत के साथ बुधवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन के बाद अब तेज गेंदबाज काइल जेमीसन भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच आज शाम को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। जेमीसन ने टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तरोताजा रखने के लिए टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने जेमीसन के हटने की जानकारी दी है। न्यूजीलैंड को इस सीरीज के बाद भारत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। 

स्टीड ने एक बयान में कहा, ‘हमने केन विलियमसन और काइल जेमीसन से बातचीत करने के बाद फैसला किया कि वे टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे दोनों टेस्ट मैचों की तैयारी करेंगे और मुझे लगता है कि आप पाएंगे कि टेस्ट टीम में शामिल कुछ अन्य खिलाड़ी भी पूरी सीरीज में नहीं खेलेंगे। पांच दिन के अंदर तीन टी20 मैचों का आयोजन और तीन विभिन्न शहरों की यात्रा करने के कारण संतुलन स्थापित करने का समय है। यह बहुत बिजी शेड्यूल है।’  जेमीसन से पहले कप्तान केन विलियमसन भी टी20 सीरीज से हट गए थे और उन्होंने कहा था कि उन्होंने टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तरोताजा रखने के लिए टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया है। 

Leave a Reply

Next Post

मेजर शैतान सिंह का 1 सैनिक पड़ा था 4 चीनियों पर भारी, नए स्मारक से मिलेगा सम्मान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 नवंबर 2021। मेजर शैतान सिंह और उनकी चार्ली कंपनी के 98 जवानों की ओर से 1962 के युद्ध में मिसाल पेश करने के 59 साल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत गुरुवार को रेजांग ला […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल